अफसर का रीडर घूस लेते धराया: केसली में नायब तहसीलदार का रीडर नामांतरण के दिव्यांग से मांग रहा था 3500 रु., 2500 रुपए लेते पकड़ा गया

अफसर का रीडर घूस लेते धराया: केसली में नायब तहसीलदार का रीडर नामांतरण के दिव्यांग से मांग रहा था 3500 रु., 2500 रुपए लेते पकड़ा गया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • In Kesali, The Reader Of Naib Tehsildar Was Demanding From The Divyang Of Renaming, Was Caught Taking Rs. 3500, Rs. 2500.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोकायुक्त ने मंगलवार सुबह कार्रवाई की।

जिले में केसली के तहसील कार्यालय में नायाब तहसीलदार का रीडर मंगलवार सुबह ढाई हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। रीडर तीन माह से नामांतरण की फाइल रोककर दिव्यांग से रिश्वत की मांग कर रहा था। परेशान होकर दिव्यांग ने लोकायुक्त से शिकायत कर दी। इसके बाद मंगलवार सुबह लोकायुक्त निरीक्षक बीएम द्विवेदी ने टीम के साथ केसली पहुंचकर आरोपी कृष्णकांत मस्तराम को तहसील कार्यालय के गेट पर ही रंगे हाथ दबोच लिया।

लोकायुक्त निरीक्षक बीएम द्विवेदी ने बताया, सहजपुर गांव के राजू चौरसिया ने करीब तीन माह पहले नामांतरण के लिए आवेदन दिया था। राजू के पिता का निधन करीब आठ माह पहले हो गया है। वह पैतृक जमीन का नामांतरण कराना चाहता है। राजू पैर से दिव्यांग है। कृष्णकांत फाइल अटका कर रिश्वत मांग रहा था। राजू नामांतरण के सिलसिले में सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंचा, तो रीडर ने फाइल आगे बढ़ाने के लिए उससे 3500 रुपए की मांग की। परेशान होकर राजू ने लोकायुक्त से शिकायत कर दी।

सुबह शिकायतकर्ता राजू तहसील कार्यालय पहुंचा। रिश्वत के रुपए देने के लिए रीडर को तहसील कार्यालय के गेट पर बुलाया। राजू ने रीडर को ढाई हजार रुपए दिए और शेष पैसे बाद में देने को कहा। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने रीडर को रंगे हाथ पकड़ लिया।

खबरें और भी हैं…



Source link