बर्ड फ्लू की आशंका: तीन कौओं की मौत, चिकन-अंडे की दुकानें बंद करवाई

बर्ड फ्लू की आशंका: तीन कौओं की मौत, चिकन-अंडे की दुकानें बंद करवाई


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

गौतमपुरा2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

यहां 3 कौवे मृत मिलने के बाद नगर परिषद नें नगर की चिकन व अंडे की दुकानें बंद करवा दी है। नगर परिषद के आशीष चौबे ने बताया कि यहां तीन अलग-अलग स्थानों पर कौए मृत पाए गए हैं। इन्हें पशु चिकित्सा विभाग के सुपुर्द किया गया है।

वेटरनरी डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि 3 दिन पहले ही हमने कुछ मुर्गियों व अन्य पक्षियों के सेम्पल जांच के लिए पहुंचा दिए हैं। अभी उनकी रिपोर्ट नही आई है, वहीं मृत कौओं को पशु चिकित्सालय के पीछे गाड़ा गया है।



Source link