Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देवासएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
जिले में पक्षियों के मरने का क्रम निरंतर जारी है। रविवार को भी कन्नौद ब्लाॅक में एक, सोनकच्छ में दो और शहर के मिश्रीलाल नगर में दो कौओं सहित पांच की मौत हुई है। इसके अलावा देवगढ़ के पास पाेपला और एक काैआ बेहरी में भी मरा मिला है।
पशु चिकित्सा के उपसंचालक डाॅ. ओपी त्रिपाठी ने बताया ग्रामीण क्षेत्र से तीन और शहर से दो कुल पांच कौओं के मौत की सूचना मिली है। हमारी टीम द्वारा उनको जलाया जाएगा। साेमवार काे नगर निगम प्रबंधन के साथ हमारी बैठक है। पोल्ट्री फार्मों की सुरक्षा सहित अन्य विषयों पर चर्चा हाेगी।