धार की तिरंगा यात्रा में एएसपी विजय डावर के साथ सीएसपी सुजावत जग्गा खुली जीप में सवार होकर निकले। डावर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें तिरंगे की गरिमा बनाए रखनी है। सभी नागरिक अपराध रोकने में पुलिस का सहयोग करें।
.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी समीर पाटीदार और ट्रैफिक थाना प्रभारी प्रेमसिंह ठाकुर मौजूद थे। सैकड़ों पुलिसकर्मी बाइक पर तिरंगा लेकर चल रहे थे। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस डीआरपी लाइन पहुंची।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम जनता में राष्ट्रप्रेम जगाना है। 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाना है। लोगों से तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील की गई है। इससे गांव-गांव में तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्रम में देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों को भी याद किया गया।