बैठक में चर्चा: जैविक खेती को बढ़ावा देना होगा: भदौरिया

बैठक में चर्चा: जैविक खेती को बढ़ावा देना होगा: भदौरिया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

समिति की वार्षिक आमसभा की बैठक में मौजूद सदस्य।

  • सर्वोदय संत लल्लूदद्दा जनसेवा समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा

सर्वोदय संत लल्लूदद्दा जनसेवा समिति की वार्षिक आमसभा की बैठक का आयोजन सर्वोदय आश्रम हमीरापुरा परिसर में संस्था अध्यक्ष श्रीनारायण शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा जैविक खेती पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

बैठक में संस्था सचिव पहलवान सिंह भदौरिया ने आगामी कार्य योजना के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि देश और जिले में जैविक खेती पर जोर दिया जाना जरूरी है। इसके लिए हमें अपने ही घरों पर जैविक खाद का निर्माण करना होगा और खेतों में रासायनिक खाद के स्थान पर जैविक एवं गोबर की खाद डालने से फसल की पैदावार अच्छी और पौष्टिक होगी।

इस प्रकार उपजाए गए अनाज के खानपान में उपयोग से बीमारियों का ग्राफ भी कम होता चला जाएगा और शरीर निरोग रहेगा। पूर्वजों के समय गोबर की ही खाद का उपयोग किया जाता था, जिससे बुजुर्गों की उम्र भी लंबी हुआ करती थी। इसलिए हमें अपने क्षेत्र एवं जिलावासियों को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जैविक खाद से खेती करने के लिए प्रेरित किए जाने के संदर्भ में प्रयास करना होंगे।

संस्था कार्यकर्ता विनोद सिंह द्वारा आश्रम पर तैयार की जा रही जैविक खाद और जैविक कीटनाशक का अवलोकन सदस्यों को कराया गया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, रामबहादुर शर्मा, राजबहादुर यादव, लखपति शर्मा, अनुराग बौहरे, मायाराम शर्मा, रामजीलाल शर्मा, कप्तान सिंह यादव, विनोद सिंह, अंगद सिंह, रामदत्त शर्मा,राघवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, कृष्णा यादव, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।



Source link