ना फिक्सिंग ना कोई कांड, फिर भी एक साल के लिए क्यों बैन हुए थे रविंद्र जडेजा

ना फिक्सिंग ना कोई कांड, फिर भी एक साल के लिए क्यों बैन हुए थे रविंद्र जडेजा


Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेडिंग को लेकर चर्चा जोरों पर है. खास तौर से रविंद्र जडेजा और संजू सैमसन का नाम सबसे आगे चल रहा है. जडेजा एक बार फिर से अपने पुराने फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स में जा सकते हैं, लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं जडेजा राजस्थान के साथ रहते हुए क्यों एक साल के लिए बैन हुए थे.

साल 2010 में आईपीएल से बैन हुए थे रविंद्र जडेजा

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए ट्रेड विंडो अब अपने अंतिम चरण में है. सभी टीमें ट्रेड की प्रक्रिया में लगी हुई, लेकिन इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जिन खिलाड़ियों के ट्रेड होने की बात सामने आ रही है, उससे खबरों का बाजार गर्म है. सीएसके और राजस्थान के बीच संजू सैमसन और रविंद्र जडेजा की अदला-बदली की बात चल रही है. आईपीएल 2026 के लिए अगर ये ट्रेडिंग डील फाइनल होती है तो ये सभी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ सकती है.

सीएसके और राजस्थान के इस ट्रेडिंग में संजू सैमसन की एंट्री पांच बार की चैंपियन सीएसके में होगी. वहीं उनके बदले रविंद्र जडेजा की राजस्थान रॉयल्स में वापसी होगी. जी हां, वापसी इसलिए होगी, क्योंकि जडेजा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स से ही की थी और इसी टीम के साथ रहते हुए वह एक साल के लिए बैन भी हुए थे. उनके बैन होने के पीछे किसी तरह की फिक्सिंग या फिर कोई कांड नहीं था. ऐसे में आइए जानते हैं रविंद्र जडेजा क्यों आईपीएल में एक साल के लिए बैन हुए थे.

रविंद्र जडेजा पर लगा था डबल क्रॉस करने आरोप

रविंद्र जडेजा को साल 2010 में आईपीएल से बैन किया गया था. जडेजा ने 2008 में राजस्थान के लिए आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. इसी सीजन में राजस्थान की टीम चैंपियन भी बनी. जडेजा एक उभरते हुए स्पिन ऑलराउंडर थे और आईपीएल के शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में दमदार खेल दिखाया था. ऐसे में उन पर और टीमों की भी नजर थी. जडेजा को राजस्थान की टीम ने पहले सीजन में 12 लाख में खरीदा था.

पहले सीजन के बाद राजस्थान ने जडेजा को रिटेन किया था लेकिन, 2009 में मुंबई इंडियंस ने जडेजा से संपर्क किया. जडेजा उस समय तक राजस्थान रॉयल्स के साथ ही थे और ये बात आईपीएल के गर्विनंग बॉडी को पता चल गई. मुंबई की टीम जडेजा को राजस्थान से ज्यादा पैसे की पेशकश की थी. जडेजा भी चाहते थे कि वह मुंबई के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करें, लेकिन ये आईपीएल नियमों के खिलाफ था. क्योंकि किसी एक टीम के साथ रहते हुए वह ऐसा नहीं कर सकते थे, जब तक कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज नहीं कर देती है.

कोच्ची टस्कर के बाद सीएसके पहुंचे थे जडेजा

ऐसे में आईपीएल की गर्वनिंग बॉडी ने रविंद्र जडेजा को एक साल के लिए बैन कर दिया. साल 2010 आईपीएल से जडेजा बाहर रहे थे. हालांकि, इस बैन का जडेजा के करियर पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ा. उन्हें टीम इंडिया से नहीं निकाला गया. इसके बाद जडेजा 2011 आईपीएल के ऑक्शन में कोच्ची टस्कर में आए. कोच्ची टस्कर के बाद जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2012 में अपनी टीम के साथ जोड़ा और अब एक बार फिर उनकी राजस्थान में वापसी की बात चल रही है.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

ना फिक्सिंग ना कोई कांड, फिर भी एक साल के लिए क्यों IPL से बैन हुए थे जडेजा



Source link