मड़ियादो: उदयपुरा गांव के पास ट्रैक्टर में दबी मिली तीन दिन पुरानी लाश

मड़ियादो: उदयपुरा गांव के पास ट्रैक्टर में दबी मिली तीन दिन पुरानी लाश


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मड़ियादो3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

मड़ियादो थाना अंतर्गत ग्राम कलकुआ ओर उदयपुरा के बीच रविवार की शाम करीब 4 बजे तालाब के पास ट्रैक्टर पलटा हुआ मिला। जिसके नीचे एक युवक दबा था। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार उदयपुरा गांव निवासी हरप्रसाद आदिवासी पिता दिकई 28 स्वयं ही अपने ट्रैक्टर से कृषि कार्य करता था। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा हरप्रसाद ट्रैक्टर सहित बीते मंगलवार से घर नहीं आया था। परिजन समझ रहे थे कि कहीं खेत में कार्य कर रहा होगा। इस वजह से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। रविवार को पुलिस द्वारा हादसे की सूचना दी गई।

मड़ियादो थाना प्रभारी अभिषेक चौबे का कहना है कि सूचना मिली थी कि उदयपुरा गांव के पास एक ट्रैक्टर से दबी हुई लाश पड़ी है। हम लोग पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर के नीचे से दबे हुए शव को निकलवाकर लोगों से लाश की पहचान कर कराई। पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेजा गया है।



Source link