राजगढ़ के कुरावर में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। यह घटना बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाके में हुई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्कूटी सवार युवक ने समय रहते वाहन रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आज वीडियो आया सामने यह घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है, जिसका वीडियो शनिवार को सामने आया है। कुरावर मंडी गेट रोड निवासी अंश चौरसिया अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से सब्जी लेने बस स्टैंड पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा। डिक्की में लगी थी आग धुआं उठता देख अंश ने तुरंत स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर दी। जब उन्होंने सीट खोलकर देखा, तो डिक्की से आग की लपटें निकलने लगीं। आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्कूटी को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
Source link