लोक जनशक्ति पार्टी: 20 घंटे से लापता लोजपा पूर्व जिलाध्यक्ष खिराला में मिले

लोक जनशक्ति पार्टी: 20 घंटे से लापता लोजपा पूर्व जिलाध्यक्ष खिराला में मिले


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बुरहानपुर5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

लोक जनशक्ति पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष संजय गाढ़े पिछले 20 घंटे से लापता था। बड़ा बोरगांव के ग्राम खिराला में उनकी लोकेशन मिली है। दोपहर में उनके छोटे भाई गेंदालाल गाढ़े ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज छोड़ा। इसमें उन्होंने बताया कि संजय गाढ़े शनिवार रात से लापता है। ऐसे में पूरा परिवार चिंतित हो गया। इस बीच किसी दोस्त ने संजय से खिराला में संपर्क किया। देरशाम को उनकी परिजन से बात हुई। उनके करीबी के अनुसार संजय गाढ़े का मोबाइल तकनीकी कारणों से बंद हो गया था। जिस कारण ना उनका परिवार से संपर्क हो पाया न परिजन बात कर पाए।

इधर… कार-ट्रक की भिड़त
रविवार दोपहर शनवारा चौराहा पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार में सवार महिलाओं ने गुस्साकर हंगामा शुरू कर दिया। करीब 10 मिनट तक महिलाओं ने विरोध किया। मौके पर यातायात पुलिस जवान पहुंचे।समझाने पर ट्रक को आगे बढ़ाया और कार सवार महिलाओं को रवाना किया।



Source link