शिक्षिकों को मिलेगा मानदेय: ट्रेनिंग पूरी करने वाले शिक्षकों को मिलेंगे एक-एक हजार

शिक्षिकों को मिलेगा मानदेय: ट्रेनिंग पूरी करने वाले शिक्षकों को मिलेंगे एक-एक हजार


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुरएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो

  • खाते में किया जाएगा भुगतान

निष्ठा ऑनलाइन मॉड्यूल प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षकों को एक-एक हजार रुपए का मानदेय दिया जाएगा। इस आदेश के साथ स्कूल शिक्षा विभाग ने ये भी निर्देश दिए हैं कि डाइट व जिन जिलों में डाइट नहीं है, वहाँ डीईओ के जरिए इस मानदेय का भुगतान किया जाए।

उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन निष्ठा प्रशिक्षण में शामिल होने वाले शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग ने मानदेय का भुगतान उनके खातों में करने का आदेश दिया था। राज्य शिक्षा केन्द्र व स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशाें के तहत शासकीय शिक्षकों का निष्ठा मॉड्यूल के 18 प्रशिक्षण 15 अक्टूबर से 15 जनवरी तक होने हैं।

इसके बाद शिक्षकों की ऑनलाइन परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। लिहाजा इन तमाम निर्देशों की तैयारी को लेकर पाटन जनपद शिक्षा केन्द्र के बोरिया कन्या, कटंगी व नुनसर जनशिक्षा केंद्र के शिक्षकों का ऑनलाइन शैक्षिक संवाद भी आयोजित किया गया।

संवाद में प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। शैक्षिक संवाद में शिक्षकों के साथ विकास खंड शिक्षा अधिकारी तरूण पंचोली, धन्य कुमार, धर्मेंद्र केवट, नीरज राजपूत, हीरालाल नाग, रघुराज सिंह, अनिल बमहानिया व अन्य शामिल हुए।



Source link