IND vs AUS Sydney Test: Mohammed Siraj हुई नस्लीय टिप्पणी पर Wasim Jaffer को आई Veer-Zaara की याद

IND vs AUS Sydney Test: Mohammed Siraj हुई नस्लीय टिप्पणी पर Wasim Jaffer को आई Veer-Zaara की याद


नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) का तीसरा टेस्ट विवादों से भरा रहा. स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की हरकत की वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) की काफी किरकिरी हुई.

सिराज पर फिर नस्लीय टिप्पणी

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) के स्टैंड्स में मौजूद दर्शकों के हंगामे के वजह से खेल रोकना पड़ा. कई दर्शकों ने मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) पर नस्लीय टिप्पणी की. इसके बाद सुरक्षार्मियों ने हंगामा करने वाले 6 लोगों को स्टैंड्स से बाहर कर दिया.

 

रोकना पड़ा मैच

दर्शकों की इस हरकत की वजह से सभी खिलाड़ी मैदान के बीच में पहुंच गए और मैच को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा. तभी अंपायर ने चायकाल का ऐलान कर दिया. खेल थोड़ी देर बाद शुरू हुआ. मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने इस घटना की शिकायत फील्ड अंपायर से की. 

जाफर को आई ‘वीर-जारा’ की याद

टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट ओपनर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने बेहद प्यार भरे अंदाज में सिराज पर हुए बर्ताव का जवाब दिया है. उन्होंने शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की मूवी वीर-जारा (Veer-Zaara) की तस्वीर शेयर करते हुए कहा, ‘मेरे देश में मेहमानों को भगवान कहा जाता है.’ साथ उन्होंने ये भी लिखा,’बस यूं ही कह रहा हूं.’

 

तीसरे दिन भी हुई थी घटना

सिडनी टेस्ट (Sydney Test) के तीसरे दिन स्टेडियम के स्टैंड्स में मौजूद नशे में धुत दर्शक ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को ‘मंकी’ (बंदर) कहा,  जिसके बाद बीसीसीआई (BCCI) ने आईसीसी (ICC) मैच रैफरी के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज की.

बोर्ड ने मांगी माफी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने इस घटना को लेकर आधिकारिक तौर पर माफी मांगी है. बोर्ड ने अपने बयान में कहा है कि, ‘हर तरह के भेदभावपूर्ण व्यवहार को लेकर हमारी जीरो टोलरेंस की नीति है. सीरीज के मेजबान होने के नाते हम भारतीय क्रिकेट टीम  (Team India) के दोस्तों से साफ दिल से माफी मांगते हैं.’
 

 





Source link