India vs Australia: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट टेबल में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है (PIC : AP)
India vs Australia, 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और भारत (India vs Australia) सोमवार को यहां तीसरे टेस्ट मैच को ड्रॉ खेलने के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के शीर्ष दो स्थानों पर बने हुए है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 12, 2021, 10:59 AM IST
भारतीय टीम (Indian Cricket Team) इस मैच में शानदार प्रदर्शन के कारण डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड से थोड़े अंतर से आगे है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ट्विटर पर लिखा, ”सिडनी में अविश्वसनीय रूप से प्रतिस्पर्धी मैच के बाद दोनों टीमें आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में शीर्ष दो स्थानों पर बनीं हुई हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 0.2 प्रतिशत का अंतर है.”
इससे पहले वेस्टइंडीज और पाकिस्तान पर प्रभावशाली जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहली बार नंबर एक पर पहुंची थी. सिडनी टेस्ट के ड्रॉ होने पर भारत और ऑस्ट्रेलिया को 10-10 अंकों से संतोष करना पड़ा. इस 10 अंक से भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी तालिका में 400 अंक का आंकड़ा छूने वाली दूसरी टीम बनी. भारत, तालिका में हालांकि ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर हैं, क्योंकि अब इसके स्थानों का आकलन जीतने के प्रतिशत के आधार पर होता है.ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अबतक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से 8 में उसे जीत मिली है. वहीं, 3 हारे और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया 332 अंकों के साथ प्वॉइंट टेबल में पहले स्थान पर है. भारत ने अबतक 12 मैच खेले हैं. इसमें से 8 जीते 3 हारे और 1 ड्रॉ रहा. भारत के अंक 400 हैं. न्यूजीलैंड ने अबतक 11 मैच खेले हैं. इनमें से 12 जीते और 4 हारे हैं. न्यूजीलैंड के अंक 420 हैं.
India vs Australia: आईसीसी से सजा मिलने पर टिम पेन ने मांगी रविचंद्रन अश्विन से माफी
ऋषभ पंत (97) और चेतेश्वर पुजारा (77) के पवेलियन लौटने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में फंस गयी थी लेकिन हनुमा विहारी (161 गेंद में 23 रन) और रविचंद्रन अश्विन (128 गेंद में 39 रन) ने पांचवें दिन तीसरे सत्र में विकेट नहीं गिरने दिया और आस्ट्रेलिया को जीत से वंचित किया.
मांसपेशियों में खिंचाव के बाद भी विहारी ने अश्विन के साथ छठे विकेट के लिए 62 रन की अटूट साझेदारी की, जो 42 ओवर से ज्यादा देर तक चली. जीत के लिए 407 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 334 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराया.