IND VS AUS: हनुमा विहारी बोले-फिट होता तो जिता देता सिडनी टेस्ट (साभार-इंस्टाग्राम)
India vs Australia: सिडनी टेस्ट के दौरान दर्द और थकान भी अश्विन और विहारी के अडिग संकल्प को हरा नहीं सके, जानिए क्रीज पर क्या सोच रहे थे दोनों खिलाड़ी
विहारी ने कहा-जीत सकते थे सिडनी टेस्ट
विहारी ने कहा ,’ ड्रॉ भी अच्छा नतीजा रहा . अगर मैं चोटिल नहीं होता और पुजारा कुछ समय और टिक जाते तो नतीजा कुछ और होता . हम शानदार जीत भी दर्ज कर सकते थे .’
अश्विन ने 128 गेंद में नाबाद 39 और विहारी ने 161 गेंद में नाबाद 23 रन बनाये . दोनों ने छठे विकेट के लिये 62 रन की अटूट साझेदारी करके मैच बचाया . अश्विन ने बताया कि पारी की शुरूआत में ही वह दर्द महसूस कर रहे थे. उनकी पत्नी ने ट्वीट भी किया था कि रविवार की रात उनकी पीठ में दर्द था . उन्होंने कहा ,’ जब मैं बल्लेबाजी के लिये गया तो नाथन लायन गेंदबाजी कर रहे थे . तीन चार गेंद के बाद ही मेरी कमर में दर्द उठा . मैने विहारी से कहा भी कि मुझे ऊंचा शॉट नहीं खेलना चाहिये था .’ये भी पढ़ें: Ind vs Aus : सिडनी में हुआ चमत्कार, भारत ने ड्रॉ करवाया तीसरा टेस्ट
पैट कमिंस लग रहे थे तूफान-अश्विन
अश्विन ने कहा ,’ पैट कमिंस के स्पैल में तो हमे लगा कि हम तूफान का सामना कर रहे हैं . किस्मत ने हमारा साथ दिया और हम उससे बखूबी निकल आये .’ विहारी ने कहा कि अश्विन बड़े भाई की तरह पूरे समय उनसे बात करते रहे . उन्होंने कहा ,’जब भी उन्हें लगा कि मैं खराब शॉट खेल रहा हूं , उन्होंने मुझे फोकस करने की सलाह दी.’ बता दें हनुमा विहारी चोट के चलते ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर हो गए हैं. रवींद्र जडेजा भी अंगूठे में फ्रैक्चर की वजह से बाहर रहेंगे. मतलब अब टीम इंडिया ब्रिसबेन टेस्ट में दो बदलावों के साथ मैदान पर उतरेगी.