MP: मुरैना में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत, 2 दर्जन से अधिक हुए बीमार

MP: मुरैना में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत, 2 दर्जन से अधिक हुए बीमार


मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.(सांकेतिक तस्वीर)

मामला बागचीनी थाना स्थित छेरा मानपुर गांव (Manpur Village) और सुमावली थाना के पहवाली गांव की है. कहा जा रहा है कि छेरा मानपुर गांव में जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत हुई है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 12, 2021, 6:08 AM IST

मुरैना. मध्य प्रदेश के मुरैना जिले (Morena District) में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से 8 लोगों की मौत (8 Died) हो गई है. वहीं, दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए हैं. इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है. साथ ही पुलिस-प्रशासन के होश उड़ गए हैं. सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने बीमार लोगों को स्थानीय अस्पातल में भर्ती कराया है, जहां इलाज चल रहा है. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, मामला बागचीनी थाना स्थित छेरा मानपुर गांव और सुमावली थाना के पहवाली गांव की है. कहा जा रहा है कि छेरा मानपुर गांव में जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत हुई है. वहीं,  पहवाली गांव में 3 लोग जहरीली शराब सेवन करने से मर गए. जबकि, गंभीर रूप से बीमार में से 6 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, 2 को गंभीर हालत में इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है.








Source link