कैलाश विजयवर्गीय ने सज्जन वर्मा पर लड़कियों की उम्र को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। (फाइल)
लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की सियासत गर्मा गई है. भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सज्जन वर्मा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ”सज्जन वर्मा में संस्कारों की कमी है. माता-पिता ने उन्हें संस्कार नहीं दिए हैं, इसलिए वह कृपा के पात्र हैं…
- News18Hindi
- Last Updated:
January 14, 2021, 5:07 PM IST
कैलाश ने कहा, ”सज्जन वर्मा में संस्कारों की कमी है. माता-पिता ने उन्हें संस्कार नहीं दिए हैं, इसलिए वह कृपा के पात्र हैं. उनको माता-पिता ही ऐसे मिले हैं, तो कोई क्या कर सकता है. अच्छे मां-बाप के बच्चे अच्छे होते हैं.”
मकर संक्राति में हर साल की तरह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अलग अंदाज में नजर आए, वह गुरुवार को अपने घर के करीब नंदीग्राम खेल परिसर पहुंचे. उन्होंने पतंग उड़ाई और गिल्ली-डंडा खेला. इसके बाद मीडिया से मुखातिब विजयवर्गीय ने कांग्रेस और टीएमसी (TMC) पर जमकर निशाना साधा.
बता दें मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने बुधवार को विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल सही होती है, क्योंकि लड़कियां 15 साल की उम्र में प्रजनन योग्य हो जाती हैं. तो शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है. जब पहले से ही शादी की उम्र 18 साल तय है तो 18 साल ही क्यों न रहने दिया जाए.पूर्व मंत्री के इस बयान पर मध्य प्रदेश की सियासत गर्मा गई है. इस मामले में नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (NCPCR) ने सज्जन सिंह वर्मा को नोटिस भेजा है.
CM शिवराज ने लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर दिया था बयान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने बीते दिनों लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने की बात कही थी. CM ने कहा था कि जब लड़कों के शादी की उम्र 21 साल है तो लड़कियों की शादी की उम्र भी 21 साल होनी चाहिए. शिवराज ने इस मुद्दे पर बहस और विचार-विमर्श की आवश्यता बताई थी.
विजयवर्गीय का दावा- टीएमसी के 41 विधायक संपर्क में
भाजपा के पश्चिम बंगाल चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि टीएमसी के 41 विधायक उनके संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि जिन विधायकों की छवि अच्छी होगी उन्हें भाजपा में शामिल कर सकते हैं. किसान आंदोलन पर वियजवर्गीय ने कहा कि इसकी वजह से देश में निवेश रुक गया है. उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में पीएम मोदी (PM MODI) का विरोध हो सकता है, लेकिन देश का विरोध नहीं होना चाहिए.
अलग अंदाज में नजर आए विजयवर्गीय
बहरहाल कैलाश विजयवर्गीय के पतंग उड़ाने और गिल्ली डंडा खेलने का अंदाज लोगो को भले ही नया लग रहा हो, लेकिन विजयवर्गीय हर साल मकर संक्रांति के दिन शहर में विभिन्न आयोजन में हिस्सा लेते ही हैं, और पतंग के पेंच लड़ाते हैं. बंगाल में मोर्चा संभाल रहे विजयवर्गीय की व्यस्तता के चलते इस बार शहरवासियों और उनके कार्यकर्ताओं को इंदौर में उनकी पतंगबाजी देखने की उम्मीद कम ही थी, लेकिन वह गुरुवार को सुबह अचानक बंगाल से इंदौर पहुंचे और आयोजन में हिस्सा लिया।