जसप्रीत बुमराह खेलेंगे ब्रिसबेन टेस्ट? (PC-AP)
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के फिट होने की संभावनाएं हैं, इसलिए शुक्रवार से शुरू हो रहे ब्रिसबेन टेस्ट के लिए टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान नहीं किया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 14, 2021, 2:12 PM IST
बता दें टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी ब्रिसबेन टेस्ट से पहले चोटिल हैं. ऑफ स्पिनर आर अश्विन का चौथे टेस्ट में खेलना तय नहीं है, उनकी कमर में दर्द है. हनुमा विहारी भी सिडनी टेस्ट में चोटिल होकर ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा जडेजा के अंगूठे में फ्रैक्चर है और वो भी चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे. मयंक अग्रवाल भी प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए, उनका भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. हालांकि टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह के फिट होने की उम्मीद है, टीम के फीजियो उन्हें फिट करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.
Syed Mushtaq Ali 2021: राहुल चाहर ने ली हैट्रिक, 5 गेंदों में 4 विकेट झटक दिलाई टीम को जीत
जसप्रीत बुमराह क्यों हुए चोटिलबता दें बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के तीन मैचों में जसप्रीत बुमराह ने बहुत ज्यादा गेंदबाजी की है. दाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज अबतक 117.4 ओवर फेंक चुका है. जो कि भारत ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के भी किसी तेज गेंदबाज से ज्यादा है. बुमराह ने सीरीज में अबतक 11 विकेट झटके हैं. बता दें ब्रिसबेन टेस्ट टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है क्योंकि इस मैदान पर वो कभी कोई मैच नहीं जीती है और साथ ही इस मुकाबले में इस सीरीज के विजेता का फैसला हो सकता है. यही वजह है कि टीम इंडिया और उसके फैंस बुमराह के फिट होने की दुआ कर रहे हैं.