शर्मनाक हरकत: जबलपुर में घर के बाहर बैठी थी डॉगी, उसके साथ 54 साल के शख्स ने किया ऐसा

शर्मनाक हरकत: जबलपुर में घर के बाहर बैठी थी डॉगी, उसके साथ 54 साल के शख्स ने किया ऐसा


54 साल के शख्स ने डॉगी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया. (प्रतिकात्मक फोटो)

जांच के दौरान जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने इस अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने धारा 377 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.



  • Last Updated:
    January 15, 2021, 3:12 PM IST

जबलपुर. जबलपुर में एक ऐसा कांड सामने आया है, जिसे जिसने देखा उसका दिमाग हिल गया. यहां एक अधेड़ ने डॉगी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया. पड़ोसी ने उसका वीडियो बनाकर वायरल किया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

चौंका देने वाली यह घटना बरेला थाना इलाके की है. यहां गौर चौकी में स्टार ग्रीन सिटी है, जहां 54 साल के संगीत जैन ने घर के बाहर बैठी आवारा डॉगी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया. पुलिस ने बताया कि गौर चौकी इलाके में रहने वाले अनुज तिवारी ने एक वीडियो दिखाकर मामले की शिकायत की थी. जांच के दौरान जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने इस अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने धारा 377 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.

भरा-पूरा परिवार है आरोपी का- पत्नी को पैरालाइसिस
अप्राकृतिककृत्य के आरोपी का भरा-पूरा परिवार है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की बेटी पढ़ाती है और बेटा जॉब करता है. पत्नी टीचर थी, लेकिन उन्हें 10 साल से पैरालाइसिस है. आरोपी संगीत जैन के कृत्य सुनकर परिवार के लोग भी शर्मसार हैं. आरोपी संगीत ने पूछताछ में पुलिस को बताया, उसके दिमाग में इतनी घिनौनी बात कैसे आई, वो भी नहीं समझ पाया.जमानत भी खारिज

गौर चौकी पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया. सेशन कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज करते हुए जेल भेज दिया गया. मनोवैज्ञानिकों के मुताबिक मोबाइल ने लोगों की मानसिकता को निम्न स्तर तक पहुंचा दिया है. गलत-सही का पैमाना लोग अपने स्तर पर तय करने लगे हैं.








Source link