IND vs AUS: भारत ने एक सीरीज में उतारे 20 खिलाड़ी, 143 साल में किसी टीम ने नहीं झेला ऐसा ‘दर्द’

IND vs AUS: भारत ने एक सीरीज में उतारे 20 खिलाड़ी, 143 साल में किसी टीम ने नहीं झेला ऐसा ‘दर्द’


भारतीय टेस्ट क्रिकेटरों की लिस्ट में शुक्रवार को टी. नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर के नाम भी जुड़ गए हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में भारत की ओर से टी नटराजन (T Natarajan) और वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने डेब्यू किया. इन दोनों का खेलना भारत की कोई स्ट्रेटजी नहीं, बल्कि मजबूरी है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 15, 2021, 6:29 PM IST

नई दिल्ली. थंगारसु नटराजन (Thangarasu Natarajan) और वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar). भारतीय टेस्ट क्रिकेटरों की लिस्ट में शुक्रवार को दो नए नाम जुड़ गए हैं. टी नटराजन (T Natarajan) और सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की. भारतीय टीम (Team India) ने चार मैचों की इस सीरीज में 20 क्रिकेटरों को मैदान पर उतारा है, जो 143 साल के टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच शुक्रवार से ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट मैच (Brisbane Test) शुरू हुआ. इस मैच में भारत की ओर से तेज गेंदबाज टी नटराजन और ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने डेब्यू किया. इन दोनों का खेलना भारत की कोई स्ट्रेटजी नहीं, बल्कि मजबूरी है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज (India vs Australia 2020) में भारत के इतने अधिक खिलाड़ी चोटिल हुए हैं कि उसे दौरे पर गए तकरीबन सभी खिलाड़ियों को किसी ना किसी मैच में उतारना पड़ा है.

यह भी पढ़ें: India vs Australia: रोहित शर्मा की तेज गेंदबाजी देख कार्तिक ने बुमराह और शमी को दी ये चेतावनी

टी. नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर को मिलाकर भारत मौजूदा टेस्ट सीरीज में 20 खिलाड़ी उतार चुका है. यह 143 साल के इतिहास में पहला मौका है जब किसी टीम ने विदेशी दौरे पर एक टेस्ट सीरीज में इतने अधिक खिलाड़ियों को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड 18 खिलाड़ियों का था. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013-14 की एशेज सीरीज में 18 खिलाड़ी मैदान पर उतारे थे.यह भी पढ़ें: India vs Australia: मैथ्यू वेड पर ऋषभ पंत की टिप्पणियों से भड़के शेन वॉर्न और मार्क वॉ

भारत ने पहला टेस्ट मैच 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. तब से अब तक भारत के लिए 301 क्रिकेटर टेस्ट मैच खेल चुके हैं. टी नटराजन भारत के 300वें और वॉशिंगटन सुंदर 301वें टेस्ट क्रिकेटर हैं. दुनिया का पहला टेस्ट क्रिकेट 1877 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. तब से अब तक 2404 टेस्ट मैच खेले गए हैं.








Source link