MI vs RCB Live Streaming: ओपनिंग मैच में आमने-सामने होंगी भारत की 2 शेरनियां, ऐसे लाइव देख पाएंगे मैच, नोट कर लीजिए टाइमिंग

MI vs RCB Live Streaming: ओपनिंग मैच में आमने-सामने होंगी भारत की 2 शेरनियां, ऐसे लाइव देख पाएंगे मैच, नोट कर लीजिए टाइमिंग


MI vs RCB Live Streaming: भारतीय क्रिकेट फैंस को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था वो घड़ी आ चुकी है. 9 जनवरी यानी आज से विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का आगाज होने जा रहा है. 5 टीमों के बीच होने वाला ये सीजन बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है, क्योंकि पिछले दिनों हुई नीलामी में कई खिलाड़ी इधर-उधर हुए हैं. चौथे सीजन का ओपनिंग मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. मतलब इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट की दो शेरनियां आमने-सामने होंगी. एक तरफ जहां मुंबई की कमान हरमनप्रीत कौर संभाल रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ स्मृति मंधाना आरसीबी की टीम को लीड करेंगी.

मुंबई इंडियंस अब तक 2 बार चैंपियन बन चुकी है, जबकि आरसीबी ने एक बार ट्रॉफी अपने नाम की है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार दोनों टीमें क्या कमाल दिखाती हैं. दोनों टीमों के बीच सीजन का पहला मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच के लिए टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि पहली गेंद 7 बजकर 30 मिनट पर डाली जाएगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में दोनों टीमें अब तक 7 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. इनमें से मुंबई इंडियंस ने 4 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. ये आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा कांटे का रहता है. इस बार भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है. मुंबई की टीम में कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा नैट सिवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर और शब्निम इस्माइल जैसी स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं आरसीबी की टीम स्मृति मंधाना, ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वेयरहम, नादिन डी क्लर्क और ऋचा घोष जैसी खिलाड़ियों से सजी हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source


WPL 2026 का ओपनिंग मैच कहां देखें? (MI vs RCB Live Streaming)

अब सवाल ये है कि ओपनिंग मुकाबला लाइव कहां देखा जा सकता है. विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के सभी मैचों का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मोबाइल पर मैच देखने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप में लॉग इन करना होगा.

दोनों टीमों के स्क्वाड

मुंबई इंडियंस- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट सिवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, शब्निम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्योषा कुमार, डी. हेमलता, सयाली सतघरे.

ये भी पढ़ें: 0 0 0 0 0 0: 50वें ओवर में हुआ करिश्मा…CSK के अनजान बॉलर ने मेडन ओवर फेंककर डिफेंड किए 6 रन, खुशी से झूम उठे गायकवाड़



Source link