अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई की सीनियर टीम में डेब्यू कर लिया है (Arjun Tendulkar/Instagram)
अर्जुन तेंदुलकर (sachin tendulkar) ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी टूर्नामेंट में हरियाणा के खिलाफ सीनियर क्रिकेट में डेब्यू किया
- News18Hindi
- Last Updated:
January 16, 2021, 9:28 AM IST
अपने पिता की पारी को आगे बढ़ाते हुए अर्जुन ने भी हरियाणा के खिलाफ ही डेब्यू किया और तीन ओवर फेंके और 34 रन देकर एक विकेट हासिल किया. 21 साल के अर्जुन ने हरियाणा के सलामी बल्लेबाज चैत्या बिश्नोई को अपना शिकार बनाया. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. हालांकि मुंबई यह मुकाबला 8 विकेट के अंतर से हार गई. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 143 रन बनाए, जवाब में हरियाणा ने 14 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया.
यह भी पढ़ें :
BBL 10: 49 गेंदों में ठोके नाबाद 89 रन, फिर ग्लेन मैक्सवेल से लिपटकर रोने लगा ये बल्लेबाज, देखिए VideoIND vs AUS: इयान चैपल की बड़ी बात, कहा- रोहित शर्मा जैसा काम नहीं कर रहे हैं बाकी फील्डर्स
तेंदुलकर जूनियर को एक अन्य तेज गेंदबाज कृतिक हनागावाड़ी के साथ मुंबई की टीम में शामिल किया गया है, जिनका चयन सलिल अंकोला वाली चयन समिति ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कुल 22 खिलाड़ियों को चुने जाने की अनुमति के बाद किया गया. अर्जुन तेंदुलकर मुंबई के लिए विभिन्न उम्र के ग्रुप टूर्नामेंट में खेलते रहे हैं और वह उस टीम का भी हिस्सा थे, जो आमंत्रण टूर्नामेंट खेलती है. अर्जुन तेंदुलकर को भारत की राष्ट्रीय टीम के नेट में भी गेंदबाजी करते हुए देखा गया. उन्होंने 2018 में श्रीलंका का दौरा करने वाली अंडर-19 टीम में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था. इसके अलावा वो मुंबई में कई एज ग्रुप के क्रिकेट भी खेले हैं.