वेबसाइट पर मिलेगी लोन के बारे में पूरी जानकारी
आपको बता दें कंपनी ने दावा किया है कि Maruti Suzuki ऐसी पहली कंपनी जो अपने ग्राहकों को इस तरह की सुविधा दे रही है. कंपनी की इस सुविधा के आने के बाद ग्राहकों को कार लोन के लिए अलग-अलग वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है. कंपनी की वेबसाइट पर ही ग्राहकों की प्रोफाइल और जरूरत के हिसाब से सभी ऑफर्स की जानकारी दी जाएगी. यहां लोन के बारे में पूरी डिटेल जानकारी दी गई होगी.
EMI की भी कर सकेंगे कैलकुलेशन
कंपनी ने बताया कि ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से लोन को सलेक्ट कर सकते हैं. यह काम आप घर बैठे ऑनलाइन ही कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. इसके अलावा यहीं पर आप कंपेयर करके ईएमआई की कैलकुलेशन भी कर सकते हैं. मारुति सुजुकी की स्मार्ट फाइनेंस पूरी तरह से ट्रांसपैरेंट है क्योंकि इसके जरिए ग्राहक रीयल टाइम में अपने लोन स्टेटस को ट्रैक कर सकेंगे.
किस तरह उठा सकते हैं इस सुविधा का फायदा-
>> कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा.
>> जो मॉडल खरीदना है उस पर क्लिक करें.
>> अब आपको फाइनेंसर्स के ऑप्शन दिखाई देंगे.
>> आप कंपेयर करके अपने लिए बेस्ट ऑप्शन सलेक्ट कर सकते हैं.
>> अब अपने सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें.
>> अब सभी डिटेल्स और डॉक्युमेंट को वेरिफाई कर लें.
>> इसके बाद आपका लोन ऑनलाइन ही सैंक्शन हो जाएगा.
किन शहरों में ग्राहकों को मिल रही सुविधा?
आपको बता दें ग्राहकों को यह सुविधा दिल्ली-NCR, जयपुर, लखनऊ, इंदौर, चेन्नई, कोलकाता, कोचीन, चंडीगढ़, अहमदाबाद, पुणे, मुंबई, बंगलूरु, हैदराबाद, गुवाहाटी, गोवा, भोपाल, कोयंबटूर, सूरत, वडोदरा, रांची, भुबनेश्वर, रायपुर, नागपुर, त्रिवेंद्रम, विशाखापत्तनम, उदयपुर, विजयवाड़ा, कानपुर और देहरादून के एरेना ग्राहकों को मिल रही है.
यह भी पढ़ें: Renault की 5 E-TECH कार Tesla को देगी टक्कर, जानिए कब होगी लॉन्च
इन कंपनियों के साथ मिलाया हाथ
ग्राहकों की इस सुविधा के लिए कंपनी ने बारह फाइनेंसर्स के साथ टाइअप किया है. बता दें इस लिस्ट में HDFC Bank, SBI, mahindra finance, indusInd Bank, Bank of Baroda, ICICI Bank, kotak mahindra prime, चोलमंडलम फाइनेंस, Axis Bank, एयू स्माल फाइनेंस बैंक, यस बैंक और एचडीबी फाइनेंसियल सर्विसेज के साथ मिलकर ये सुविधा ग्राहकों तक पहुंचाएगी.