IND VS AUS, Brisbane Weather: ब्रिसबेन में सोमवार को होगी बारिश! (PC-AP)
ब्रिसबेन टेस्ट का तीसरा दिन ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद मुश्किलों भरा रहा, मेजबान टीम के पास बड़ी बढ़त लेने का मौका था लेकिन शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी ने उसपर पानी फेर दिया. अब चौथे दिन मौसम (Brisbane weather forecast) उसका खेल बिगाड़ सकता है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 17, 2021, 4:10 PM IST
मौसम विज्ञानियों की मानें तो ब्रिसबेन में सोमवार को तेज बारिश हो सकती है. सिर्फ सोमवार ही नहीं अगले तीन दिनों तक ब्रिसबेन में भारी बारिश की आशंका है. मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक ब्रिसबेन में सोमवार को कई चरणों में बारिश होगी. सबसे पहले बादल रात 3 बजे बरसेंगे और फिर सुबह 5 बजे एक बार फिर बारिश होगी. इसके बाद सुबह 9 बजे एक बार फिर बारिश होगी. ये बारिश काफी तेज हो सकती है. दोपहर 12 बजे ब्रिसबेन में फिर बारिश होगी और ये सिलसिला दोपहर 3 बजे भी जारी रह सकता है.
Syed Mushtaq Ali Trophy 2021: इशान किशन-विराट सिंह की तूफानी पारी, रैना-दिनेश कार्तिक का भी जलवा
मौसम फेर देगा ऑस्ट्रेलिया के अरमानों पर पानीमौसम वेबसाइट की भविष्यवाणी अगर सही साबित हुई तो ऐसे में गाबा में खेल कई बार रुक सकता है और जाहिर सी बात है इससे कम ओवर खेले जाएंगे, जिसका नुकसान ऑस्ट्रेलियाई टीम को ही होगा क्योंकि अगर उसे ये सीरीज जीतनी है तो मेजबानों को ये मैच जीतना होगा. मैच ड्रॉ रहता है तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारत के पास ही रहेगी क्योंकि वो पिछली बार की विजेता है. अब ऑस्ट्रेलियाई फैंस अपने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ ब्रिसबेन के बादल ना बरसने की दुआ भी करेंगे.