KKR IPL 2026 Squad: आंद्रे रसेल, अय्यर समेत यह 9 खिलाड़ी रिलीज, KKR ने लिया चौंकाने वाला फैसला

KKR IPL 2026 Squad: आंद्रे रसेल, अय्यर समेत यह 9 खिलाड़ी रिलीज, KKR ने लिया चौंकाने वाला फैसला


KKR IPL 2026 Squad: आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. 3 बार की चैंपियन केकेआर ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं. उसने एक दो नहीं बल्कि 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. रिलीज होने वाले खिलाड़ियों में वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, क्विंटन डी कॉक और मोईन अली जैसे बड़े नाम हैं. रसेल 11 साल तक इस टीम का हिस्सा रहे. उन्होंने कई मौकों पर टीम को अकेले के दम पर जीत दिलाई, लेकिन अब वो अगला सीजन नई टीम में नजर आ सकते हैं. हो सकता है केकेआर उन्हें मिनी ऑक्शन में खरीद ले..

केकेआर ने इन 9 खिलाड़ियों को किया रिलीज

आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, लवनिथ सिसोदिया, मोइन अली, क्विंटन डी कॉक, रहमतुल्लाह गुरबाज, स्पेंसर जॉनसन, एनरिक नॉर्खिया, चेतन सकारिया

केकेआर ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अंकुरूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक

Add Zee News as a Preferred Source


केकेआर के पास बचा 63.3 करोड़ का पर्स

केकेआर मिनी नीलामी में 63.3 करोड़ के पर्स के साथ जाएगी. उसकी नजर विकेटकीपर बल्लेबाज खरीदने पर रहेगी, क्योंकि टीम ने दोनों विकेटकीपर गुरबाज और डी कॉक को रिलीज कर दिया है. नीलामी के दौरान केकेआर कुल 13 खिलाड़ी खरीदेगी, जिसमें से 6 विदेशी प्लेयर के स्लॉट हैं.

आईपीएल 2026 के लिए केकेआर का स्क्वाड कैसा है?

रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अंकुरूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक..

ये भी पढ़ें: MI IPL 2026 Squad: अर्जुन से लेकर कर्ण शर्मा तक.. मुंबई ने 9 खिलाड़ियों को किया रिलीज, अब ‘पर्स’ में कितने पैसे?



Source link