दुनिया की सबसे विस्फोटर बैटर, इंजर्ड प्रतिका रावल की जगह खेलेंगी वर्ल्ड कप

दुनिया की सबसे विस्फोटर बैटर, इंजर्ड प्रतिका रावल की जगह खेलेंगी वर्ल्ड कप


Last Updated:

Shafali Verma Pratika Rawal: महिला वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले इंजर्ड प्रतिका रावल की जगह शेफाली वर्मा को भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है.

प्रतीका रावल की जगह लेंगी शेफाली वर्मा?

नवी मुंबई: शेफाली वर्मा महिला वनडे विश्व कप से इंजर्ड होकर बाहर हुईं प्रतिका रावल का रिप्लेसमेंट बनाया गया है. दरअसल इन फॉर्म बैटर प्रतिका घुटने और टखने की चोट के कारण महिला वनडे विश्व कप से बाहर हो चुकीं हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले प्रतिका का बाहर होना भारतीय टीम के लिए करारे झटके से कम नहीं था.

शेफाली की खुल सकती है किस्मत
अपनी विस्फोटक बैटिंग के लिए मशहूर शेफाली वर्मा को वनडे स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया था. शेफाली तेजी से रन तो बनाती हैं, लेकिन अनिरंतरता उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है. यही कारण है कि उनकी जगह स्मृति मंधाना के ओपनिंग जोड़ीदार के रूप में प्रतिका को चुना गया था.

बांग्लादेश के खिलाफ इंजर्ड हुई थी प्रतिका
बांग्लादेश के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत के आखिरी लीग मैच के दौरान प्रतिका का दाहिना टखना मुड़ गया था. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘वह जिस तरह से गिरीं थीं, उससे साफ हो गया था कि वह नॉकआउट मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.’

शानदार फॉर्म में चल रही थीं प्रतिका
प्रतिका रावल पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रही हैं और उन्होंने छह पारियों में 51.33 के औसत से 308 रन बनाए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला विश्व कप शतक लगाया. इस दौरान वह महिला वनडे में संयुक्त रूप से सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली खिलाड़ी भी बनीं. प्रतिका ने शीर्ष क्रम में स्मृति मंधाना के साथ अच्छी भागीदारियां कीं. भारत बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा जबकि फाइनल रविवार को होगा.

सिर्फ प्रतिका नहीं रिचा भी इंजर्ड
रिचा घोष की फिटनेस पर भी संदेह बना हुआ है. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस विकेटकीपर बल्लेबाज की उंगली में चोट लग गई थी और इसके बाद वह बांग्लादेश के खिलाफ मैच से बाहर हो गईं थीं.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

दुनिया की सबसे विस्फोटर बैटर, इंजर्ड प्रतिका रावल की जगह खेलेंगी वर्ल्ड कप



Source link