कटनी में युवक की अपहरण कर हत्या: पुरानी रंजिश में धारदार हथियारों से वार, खेत में मिला शव; ऑटो से ले गए थे हमलावर – Katni News

कटनी में युवक की अपहरण कर हत्या:  पुरानी रंजिश में धारदार हथियारों से वार, खेत में मिला शव; ऑटो से ले गए थे हमलावर – Katni News




कटनी के रीठी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की अपहरण के बाद धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। युवक का शव गुरुवार सुबह बूढ़ा-ललितपुर की पहाड़ी के पास एक खेत में बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उन्हत्तर पारधी (30) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी डिजायन पारधी के साथ बिरूहली गांव के डेरे में रहता था। बुधवार शाम युवक पत्नी के साथ पटेहरा से ऑटो से लौट रहा था।इमलिया मोड़ के पास चार युवकों ने उनका ऑटो रोका। हमलावरों ने उन्हत्तर को ऑटो से खींचकर बाहर निकाला, उसके साथ मारपीट की और जबरन बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गए। पत्नी ने बिरूहली पहुंचकर परिजनों को सूचना दी पत्नी डिजायन पारधी ने किसी तरह पैदल चलकर बिरूहली डेरे पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। अपहरण की सूचना मिलते ही रीठी थाना प्रभारी मो. शाहिद और कुठला थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ सक्रिय हो गए। पुलिस टीमों ने रातभर बूढ़ा, ललितपुर और सुगवां के घने जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। युवक का शव पहाड़ी के किनारे एक खेत में मिला गुरुवार सुबह पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाकर तलाशी अभियान तेज किया गया। सुबह करीब 10 बजे युवक का शव पहाड़ी के किनारे एक खेत में मिला। घटनास्थल पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों और खोजी श्वान दल ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। 2022 के कत्ल का बदला लेकर युवक को मारा साल 2022 में कुठला थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव में पारधियों के बीच हुए विवाद में बूढ़ा-ललितपुर के एक युवक की हत्या हो गई थी। उस मामले में मृतक उन्हत्तर पारधी के परिवार के चार लोग आरोपी थे। तभी से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। बताया जाता है कि उस समय मृतक की पत्नी ने सरेआम बदला लेने की बात कही थी, जिसे अब अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश रीठी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी मो. शाहिद ने बताया कि आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें जंगलों और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उन्होंने कहा कि देर रात अपहरण की सूचना मिलते ही सर्चिंग शुरू कर दी गई थी और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link