VIDEO: वॉशिंगटन सुंदर ने उड़ाया नाथन लायन की गेंद पर खूबसूरत छक्का, जिसे उन्होंने देखा तक नहीं

VIDEO: वॉशिंगटन सुंदर ने उड़ाया नाथन लायन की गेंद पर खूबसूरत छक्का, जिसे उन्होंने देखा तक नहीं


वॉशिंगटन सुंदर ने डेब्यू मैच में 62 रनों की पारी खेली (फोटो-AP)

India vs Australia, Brisbane Test: ब्रिसबेन टेस्ट में वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने यादगार डेब्यू किया है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 17, 2021, 3:31 PM IST

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच ब्रिसबेन में खेले जा रहे चौथे और फाइनल टेस्ट में भारत की तरफ डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलियाई की पहली पारी में तीन-तीन विकेट झटकने वाले वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा है. एक समय पर भारत 186 रन पर छह विकेट खोकर संघर्ष कर रहा था लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय टीम की जबरदस्त वापसी कराई. वॉशिंगटन सुंदर (62) और शार्दुल ठाकुर (67) के बीच सातवें विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी हुई जिसने ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया.

सुंदर ने जड़ा अद्भुत छक्का
अपना टेस्ट मैच खेल रहे सुंदर ने 144 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 62 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान आकर्षक शॉट लगाए. भारतीय पारी के 104वें ओवर में नाथन लायन की गेंद पर सुंदर ने लांग ऑन पर शानदार छक्का जड़ा. छक्का मारने के दौरान उन्होंने अपनी निगाहें पूरी तरह क्रीज पर जमाई रखी. सुंदर आत्मविश्वास से इतने भरपूर थे कि उन्होंने सीमारेखा के पार जाती हुई गेंद को भी नहीं देखा. उनके इस छक्के ने युवराज सिंह की याद दिला दी. कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने बताया कि युवराज कई बार ऐसे ही छक्के लगाते थे. आजकल हार्दिक पंड्या भी कई बार ऐसे ही छक्के लगाते हैं. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर भी इस तरह के शॉट लगाते हैं.

ठाकुर और सुंदर ने भारत को मुकाबले में बरकरार रखा
वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने विषम परिस्थितियों में शतकीय साझेदारी निभाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन भारत को मुकाबले में बनाए रखा. सुंदर के अलावा ठाकुर ने 115 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्कों की बदौलत 67 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के 369 रन के जवाब में भारत अपनी पहली पारी में 336 रन बनाने में सफल रहा.

यह भी पढ़ें:

IND VS AUS: शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने ठोका अर्धशतक, सहवाग ने ऐसे किया सलाम

IND vs AUS 4th Test: टिम पैन की 5 गलतियां, जो ऑस्ट्रेलिया को रात भर सताएंगी

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी बिना किसी नुकसान के 21 रन बनाये थे और इस तरह से उसकी कुल बढ़त 54 रन की हो गयी है. स्टंप उखड़ने के समय डेविड वॉर्नर 20 और मार्कस हैरिस एक रन पर खेल रहे थे.








Source link