Hindi News – 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर: सिंगल चार्ज में कर सकेंगे 100 किमी से ज्यादा का सफर तय, जानिए कीमत के बारे में…– News18 Hindi

Hindi News – 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर: सिंगल चार्ज में कर सकेंगे 100 किमी से ज्यादा का सफर तय, जानिए कीमत के बारे में…– News18 Hindi


नई दिल्ली. नए साल में आप पेट्रोल की बढ़ती कीमत से परेशान हो गए है और आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे है. तो आपके पास इस समय बेहतरीन ऑप्शन है. क्योंकि इस समय मार्केंट में कई कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद है. जिसमें से आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही स्कूटर का चुनाव कर सकते हैं.

Ather 450X : एथर एनर्जी स्टार्टअप के तहत स्कूटर बनाने वाली कंपनी है. ये कंपनी तेजी के साथ देश में आगे बढ़ रही है, फिलहाल इसके इलेक्ट्रिक स्कूलट दक्षिण भारत के बेंगलुरु और चेन्नई शहर में ही उपलब्ध है. लेकिन कंपनी जल्द ही दिल्ली सहित उत्तर भारत के बड़े शहर में अपनी डीलरशिप देने वाली है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर आप 107 किमी तक चला सकते है. वहीं इसकी कीमत एक लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें: पुराने टेलीविजन विज्ञापन के जरिए एक फैन ने दी New Tata Safari को सलामी, यहां देखें वीडियो

Hero Optima : हीरो इलेक्ट्रिक Optima स्कूटर भारतीय बाजार में लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर है. कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बाजार में तीन रंग में उतारा है. इसे फुल चार्ज करने में 8 से 10 घंटे का समय लगता है. वहीं एक बार चार्ज होने पर ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 50 किमी तक की दूरी तय करता है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप 41 हजार 770 रुपये में खरीद सकते हैं.

Okinawa Ridge : इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज में यह भी एक बेहतर ऑप्शन है. ओकिनावा कंपनी की ओर से पेश किया गया यह पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इसकी स्पीड 60 किमी प्रतिघंटा है. इसकी कीमत बाजार में 44,990 रुपए है.

Bajaj Chetak : बजाज ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक इस साल के शुरूआत में लॉच किया था. कंपनी ने इस स्कूटर को रेट्रो लुक दिया है, फिलहाल ये इलेक्ट्रिक स्कूटर देश के चुनिंदा शहरों में बिक्री के लिए उपलब्ध है. यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 95 किमी तक की दूरी तय कर सकता है. वहीं इसकी कीमत एक लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें: Hyundai, Tata, Renault और Maruti की इन कारों की कीमत है 5 लाख रुपये से कम, जानिए सबकुछ

TVS iQube : टीवीएस IQube स्कूटर को 2020 के शुरुआत में पेश किया गया है. टीवीएस का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी अच्छा है. ये स्कूटर फुल चार्ज होने पर करीब 75 किमी तक चलता है. इसकी स्पीड की बात करें तो इसमें 78 किमी प्रतिघंटा की स्पीड दी गई है. वहीं इसकी कीमत 1.15 लाख रुपए है.

Odysse E2Go EV स्कूटर –  Odysse ने low-speed scooter के दो वेरिएंट E2go और E2Go लाइट लॉन्च किए है. जिनकी कीमत क्रमशः 52,999 रुपये और 63,999 रुपये है.Odysse कंपनी का दावा है कि ये low-speed scooter युवा और महिलाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए है.



Source link