IND vs AUS, 4th test: शार्दुल ठाकुर की बांह से गेंद चमकाते दिखे मयंक अग्रवाल (Cricket.com.au/Twitter)
IND vs AUS, 4th test: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने गेंद को चमकाने की मॉडर्न तकनीक दिखाई.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 18, 2021, 12:16 PM IST
कई महीनों तक क्रिकेट बंद रहने के बाद इसकी दोबारा शुरुआत हुई, लेकिन कई नियमों और बंदिशों के साथ. क्रिकेट वापस तो लौटा, लेकिन सलाइवा बैन के साथ. यानी अब गेंदबाज बॉल को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल नहीं कर सकते. इस मुद्दे को लेकर काफी बहस चली, लेकिन अब खिलाड़ियों ने इसका हल मैदान पर ही निकाल लिया है.
बेटी के जन्म के बाद विराट कोहली ने बदला अपना ट्विटर बायो, लिखी दिल छू लेने वाली बात
फैन ने की केएल राहुल के साथ UNSEEN PHOTO की डिमांड, अथिया शेट्टी ने दिया ऐसा रिएक्शनभारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने गेंद को चमकाने की मॉडर्न तकनीक दिखाई. जब शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) अपना ओवर पूरा करके जा रहे थे तो मयंक अग्रवाल ने उनके हाथ पर लगे पसीने से गेंद को रगड़ा और चमकाया. क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस मजेदार वीडियो को शेयर किया गया है.
Modern-day shining techniques 😂Live #AUSvIND: https://t.co/IzttOVL3j4 pic.twitter.com/enApdJ7MTW
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 18, 2021
बता दें कि पूरी दुनिया में खेली जा रही क्रिकेट सीरीज बायो बबल में हो रही हैं. बायो बबल एक ऐसा वातावरण है, जिससे बाहरी दुनिया में रहने वालों को कोई संपर्क नहीं होता, इसमें रखे जाने वाले लोग बाहर की दुनिया से पूरी तरह से कट जाते है. किसी भी क्रिकेट सीरीज में खिलाड़ी, कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ, मैच ऑफिशियल, होटल स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया जाता है, इसके बाद सभी को बायो बबल में प्रवेश दिया जाता है. इसके बाद कोई भी इससे बाहर नहीं निकल सकता है और ना ही बाहर से इसमें कोई अंदर सकता है.