भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में मैथ्यू वेड का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 45 रन रहा (फोटो क्रेडिट: एपी )
भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में मैथ्यू वेड का बल्ला शांत ही रहा. मोहम्मद सिराज ने ब्रिस्बेन टेस्ट की दूसरी पारी में उन्हें डक आउट कर दिया.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 18, 2021, 8:06 AM IST
वेड ने इस सीरीज में चार टेस्ट मैचों की 8 पारियों में 21.62 की औसत से 173 रन बनाए. इस सीरीज में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 45 रन की रही. इस दौरान वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए. वेड से पहले शीर्ष 8 बल्लेबाजों में आठ से ज्यादा पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्क टेलर थे. 1996 1997 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए थे. उस सीरीज में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 43 रन था.
यह भी पढ़ें :
England vs Sri Lanka: श्रीलंकाई विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने साथी खिलाड़ी को जड़ा ‘थप्पड़’, वीरेंद्र सहवाग ने ली चुटकीअगले महीने हो सकती है महिला क्रिकेट की वापसी, इन 2 टीमों के साथ सीरीज कराने की कोशिश में बीसीसीआई
यही नहीं मौजूदा सदी में मैथ्यू वेड 30 से कम औसत वाले ऐसे पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने कम से कम 20 टेस्ट मैच खेले हो और जो स्पेशलिस्ट बॉलिंग ऑलराउंडर नहीं है. भारत के खिलाफ वेड के प्रदर्शन की बात करें तो एडिलेड टेस्ट में उन्होंने 8 और 33 रन, मेलबर्न में 30 और 40 रन और सिडनी टेस्ट में 13 और 4 रन बनाए थे. वहीं ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 45 रन बनाए थे, जो इस सीरीज में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा था. पहली पारी में वह नटराजन के शिकार बने थे.