नई दिल्ली. ब्रिसबेन के मैदान पर मंगलवार को टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. टीम इंडिया की जीत के हीरो ऋषभ पंत (Rishabh Pant) रहे, जिन्होंने नाबाद 89 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. ऋषभ पंत की इस पारी के बाद उन्हें पूरी दुनिया सलाम कर रही है. उनकी बहन साक्षी पंत (Sakshi Pant) ने भी टीम इंडिया के इस बल्लेबाज की स्पेशल पारी पर खास रिएक्शन दिया. (साभार-एपी)