स्टीव स्मिथ के लिए बड़ा झटका (फोटो-एपी)
स्टीव स्मिथ ने 2014, 2015, 2019 और 2020 में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया था.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 20, 2021, 5:00 PM IST
नई दिल्ली. अगले महीने वाले आईपीएल 14 के मिनी ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपने स्टार कप्तान ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को रिलीज कर दियाहै. एएनआई की खबर के अनुसार काफी बार चर्चा करने के बाद फ्रेंचाइजी ने ये बड़ा फैसला लिया. एएनआई से बात करते हुए सूत्र ने इसकी पुष्टि की और कहा कि बीसीसीआई को लिस्ट भेजने से पहले आखिरी दिन यह फैसला लिया गया. स्मिथ ने 2014, 2015, 2019 और 2020 में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया था. पिछले सीजन राजस्थान सबसे निचले पायदान पर रही थी और इसी वजह से स्मिथ को रिलीज करने का फैसला लिया गया.
पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने पहले इसके संकेत भी दिए थे. उन्होंने कहा था कि पूर्व चैंपियन राजस्थान को नए कप्तान के नेतृत्व में टूर्नामेंट में आना चाहिए. स्मिथ की कप्तानी में पिछले सीजन राजस्थान का प्रदर्शन काफी निराशजन रहा था. हालांकि इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वापसी के बाद टीम कुछ बेहतरीन नजर आई थी. मगर इसके बावजूद वह निचले पायदान पर रही.