बीजेपी का तंज
इस किसान महापंचायत पर बीजेपी नेता और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा. वो बोले कांग्रेस के नेता ट्रैक्टर कम सोफा वाले नेता ज्यादा हैं.कमलनाथ और उनके नेता एक भी दिन दिल्ली की सड़क पर बैठने नहीं गए. यहां अराजकता का माहौल कैसे पैदा हो जाए यह करना चाहते हैं. यह चाहते हैं किसान उग्र हो जाएं. इनका एक ही फंडा है और उसके बाद पूरे देश में निकलेंगे कि भाजपा ने क्या कर दिया. यह कुछ नहीं कर सकते. सिर्फ दूसरे की आग पर रोटियां सेकना चाहते हैं.
कांग्रेस का पलटवार
बीजेपी के तंज का कांग्रेस ने जवाब दिया. पूर्व मंत्री पी सी शर्मा ने कहा-यह ऐतिहासिक किसान महापंचायत है. खाट पर किसान बैठेंगे. मंच पर नेता खाट पर बैठकर किसानों को संबोधित करेंगे. तीन काले कानून को के खिलाफ मध्य प्रदेश का किसान भी खड़ा हो गया है. इस खाट पंचायत में जो भी प्रस्ताव पास होंगे. उन्हें किसान तक पहुंचाया जाएगा. दिल्ली की बॉर्डर के पास प्रदर्शन स्थल है, इसलिए महापंचायत वहीं पर बुलाई गई है.