ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले इन 6 युवा खिलाड़ियों को गिफ्ट में मिलेगी SUV

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले इन 6 युवा खिलाड़ियों को गिफ्ट में मिलेगी SUV


ब्रिसबेन टेस्ट में वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने कमाल की पारी खेली थी. (फोटो-AP)

भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने भारतीय टीम के छह युवा खिलाड़ियों को महिंद्रा थार एसयूवी (Mahindra Thar SUV) देने की घोषणा की है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 23, 2021, 2:11 PM IST

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने वाली युवा और अनुभवहीन भारतीय टीम (Team India) की प्रशंसा हर कोई कर रहा है. वरिष्ठ खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद भारतीय युवा खिलाड़ियों ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी है. इस प्रदर्शन से बेहद खुश भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने भारतीय टीम के छह युवा खिलाड़ियों को महिंद्रा थार एसयूवी ( Mahindra Thar SUV) देने की घोषणा की है.

ऑस्ट्रेलियाई दौरे डेब्यू करने वाले शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, वॉशिंगटन सुंदर और नवदीप सैनी को महिंद्रा की ओर गाड़ी गिफ्ट में मिलेगी. इन खिलाड़ियों के अलावा ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर दूसरा टेस्ट मैच खेलने वाले शार्दुल ठाकुर को भी यह इनाम मिलेगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन के मैदान में खेले गए आखिरी और फाइनल टेस्ट में इन सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था. डेब्यू टेस्ट में सुंदर ने 62 और 22 रनों की पारी खेली थी और चार विकेट भी लिए थे. वहीं चौथी पारी में 328 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई थी. गिल ने 148 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली थी. इनके अलावा ठाकुर ने पहली पारी में तीन विकेट झटकने के अलावा 67 रन बनाए थे. 29 वर्षीय नटराजन ने भी पहली पारी में तीन विकेट चटकाया था. हालांकि नवदीप सैनी इस मैच में सफल नहीं रहे लेकिन चोटिल होने के बावजूद उन्होंने 5 ओवर डाले. जब ऋषभ पंत ने विजयी चौका लगाया तो सैनी दूसरे छोर पर खड़े थे.

यह भी पढ़ें:

अजिंक्य ‘भैया’ के कहने पर चोटिल नवदीप सैनी ने की गेंदबाजी, दर्द के बावजूद डाले 5 ओवरविराट कोहली को कप्तानी से हटाने पर नष्ट हो जाएगा टीम इंडिया का कल्चर-ब्रैड हॉग

यह पहली बार नहीं है जब आनंद महिंद्रा ने खिलाड़ियों के प्रति ऐसा सम्मान दर्शाया है. उन्होंने 2017 में सुपर सीरीज का खिताब जीतने के बाद किदांबी श्रीकांत को एक TUV 300 गिफ्ट की थी. यह खबर मोहम्मद सिराज के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है. ऑस्‍ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत हासिल करके घर लौटते ही सिराज ने खुद को बीएमडब्‍ल्‍यू कार गिफ्ट की. उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल से नई गाड़ी का एक वीडियो शेयर किया.








Source link