अपनी कार की सही कीमत जरूर जानें- जब भी आप अपनी पुरानी कार को बेचने की सोचे उससे पहले उसकी वास्तविक कीमत जरूर जान लें. क्योंकि कई बार आपको अपनी कार की सही कीमत न पता होने की वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसलिए कार बेचने से पहले उसकी सही कीमत का आकलन जरूर करें.
कार बेचने से पहले छोटे-मोटे काम जरूर पूरे करें- आप अपनी कार बेचने से पहले उसकी छोटी-मोटी समस्या को जरूर ठीक करा दें. क्योंकि अक्सर इन छोटी-मोटी परेशानी की वजह से कार की टेस्टिंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है और आपको अपने वाहन की सही कीमत नहीं मिल पाती. इसलिए आप जब भी कार बेचने की सोचे तो उसकी छोटी-मोटी परेशानी को जरूर ठीक करा दें.
कार बेचने से पहले पेपर वर्क पूरा करें- कार बेचने से पहले आपको कार के नए ओनर को सभी बकाया भुगतान की जानकारी देनी चाहिए. इसके लिए आपको अपने जिले के आरटीओ ऑफिस से NOC लेनी होगी. जिसमें साफ किया गया होता कि कार मालिक पर कोई टैक्स या फाइन बकाया नहीं है. वहीं आपको Pollution सर्टिफ़िकेट और कार की सर्विस हिस्ट्री नए मालिक के साथ शेयर करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: KTM 890 Duke बाइक अनवील्ड हुई, जानिए फीचर्स और संभावित कीमत
कार के सभी जरूरी दस्तावेज़ ट्रांसफर जरूर करें- कार बेचने से पहले आपको कार के सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे आरसी और इंश्योरेंस पॉलिसी नए ओनर को ट्रांसफर जरूर करनी चाहिए. यदि आप इन दस्तावेज़ों को ट्रांसफर नहीं करेंगे तो आपको भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
कार बेचना का सबसे बेहतरीन तरीका- आप अपनी कार को दो माध्य से बेच सकते हैं. जिसमें आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों को अपना सकते है. लेकिन जानकारों का कहना है कि, कार बेचने के लिए सबसे बेहतरीन तरीका ऑनलाइन माध्यम है. इसमें आपको ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता.