आसपास के इलाकों में भी तापमान में अचानक गिरावट आई है।
बैतूल जिले में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते बीती रात तापमान में ढाई डिग्री (2.5°C) की भारी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर
.
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं अब मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रही हैं। इसी के चलते बैतूल और आसपास के इलाकों में तापमान में अचानक गिरावट आई है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है।
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?
- तापमान: अगले दो से तीन दिनों तक रात का तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
- मौसम: दिन में हल्की धूप रहेगी, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से मौसम शुष्क बना रहेगा।
- बारिश: इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।
किसानों के लिए जरूरी सलाह तेज ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है:
- बुआई: चना, गेहूं, मसूर और मटर जैसी रबी फसलों की बुआई के लिए यह समय उपयुक्त है।
- सिंचाई: रात का तापमान कम होने से मिट्टी में नमी बनी रहती है, इसलिए सिंचाई का अंतराल बढ़ा दें।
- पाले से बचाव: फसलों को ओस और पाले से बचाने के लिए खेतों के चारों ओर धुआं करें या हल्की सिंचाई करें।
- सब्जी: किसान टमाटर, गोभी और मटर की नर्सरी लगा सकते हैं।
चाय की दुकानों पर बढ़ी भीड़ शहर में ठंड का असर साफ दिखाई दे रहा है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं के कारण सड़कों पर सन्नाटा है। लोग स्वेटर, मफलर और जैकेट में लिपटे नजर आ रहे हैं, वहीं चाय-नाश्ते की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है।
