टेस्ला ने कर्मचारी पर किया केस, इंजीनियर ने चुराई 26 हजार फाइलें, जानें क्या है पूरा मामला– News18 Hindi

टेस्ला ने कर्मचारी पर किया केस, इंजीनियर ने चुराई 26 हजार फाइलें, जानें क्या है पूरा मामला– News18 Hindi


नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk) की कार कंपनी टेस्ला (Tesla) ने दावा किया है कि उनकी सीक्रेट फाइल चोरी की गई है. उनके पूर्व कर्मचारी ने 26 हजार फाइलों की चोरी की है. यह कर्मचारी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और कंपनी छोड़ने से पहले उसने कंपनी का सीक्रेट चुरा लिया है. टेस्ल का कहना है कि इन फाइलों के डाटा को चुराकर उसने पर्सनल अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया है.

कंपनी ने बताया कि इस इंजीनियर का नाम एलेक्स खातिलोव (Alex Khatilov) है. वह दो हफ्तों से कंपनी के साथ काम कर रहा था. कंपनी की ओर से की गई शिकायत में कहा गया है कि खातिलोव ने कंपनी की स्क्रिप्ट्स को चोरी किया गया है जो कि कई तरह के बिजनेस फंक्शंस से जुड़ी हुई थीं.

यह भी पढ़ें: Budget 2021: रियल स्टेट सेक्‍टर को मिलेगी बड़ी राहत! कैपिटल गेंस टैक्‍स में मिल सकती है छूट, जानें आपको क्‍या होगा फायदा

4 फरवरी को पेश होने का आदेश
आपको बता दें टेस्ला ने यूएस डिस्ट्रिक्ट जज Yvonne Goanzalez Rogers के समक्ष अपनी दलील में कहा कि इस चोरी से कंपनी के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है. इस पर जज ने खातिलोव को तुरंत सभी फाइल्स, रेकॉर्ड्स और ईमेल कंपनी को लौटाने और 4 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया.

टेस्ला ने दूसरे पूर्व कर्मचारियों और प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की है. टेस्ला ने उन पर उसके इंजीनियरों को अपनी तरफ खींचने और प्रोप्राइटरी डेटा चोरी करने का आरोप लगाया है. आपको बता दें इस कर्मचारी के पास इस फाइल का एक्सिस था. इसके अलावा कंपनी ने कहा कि उसे खातिलोव के खिलाफ सख्त कदम उठाना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: Amazon, Flipkart जैसी कई ई-कॉमर्स कंपनियों पर लगा बड़ा आरोप, CAIT ने कहा- तुरंत लिया जाए एक्शन

28 दिसंबर को कंपनी ने नौकरी पर रखा था

बता दें इस कर्मचारी ने कंपनी से चोरी के बारे में झूठ बोला है. इसके साथ ही सभी सबूतों को मिटाने की भी कोशिश की थी, जिसकी वजह से कंपनी उसके खिलाफ एक्शन ले रही है. उन्हें 28 दिसंबर को नौकरी पर रखा गया था.





Source link