वर्ल्ड कप सेमीफाइनल 2019 में मिली हार पर ऋषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी, कहा-दिल टूट गया था

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल 2019 में मिली हार पर ऋषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी, कहा-दिल टूट गया था


वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार पर पंत ने तोड़ी चुप्पी (PC-AP)

ब्रिसबेन टेस्ट की चौथी पारी में नाबाद अर्धशतक ठोक टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अब वर्ल्ड कप 2019 सेमीफाइनल में मिली हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 24, 2021, 4:43 PM IST

नई दिल्ली. टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने ब्रिसबेन टेस्ट की चौथी पारी में नाबाद 89 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया से जीत छीन ली थी. पंत की इस पारी के दम पर भारत ने ब्रिसबेन में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया और उसने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर भी कब्जा किया. ब्रिसबेन में खेली चमत्कारी पारी के बाद से हर कोई पंत को सलाम कर रहा है. हालांकि पंत को आज भी वो दिन याद है जब वो वर्ल्ड कप 2019 सेमीफाइनल में खराब शॉट खेलकर आउट हो गए थे और टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. पंत ने अब 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

ऋषभ पंत ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ खास बातचीत में कहा कि 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में उनके पास टीम को जिताने का बहुत बड़ा मौका था लेकिन उन्होंने वो गंवा दिया. पंत ने कहा कि उस मैच के बाद उनका दिल टूट गया था क्योंकि वो नहीं जानते थे कि अब उन्हें टीम को जिताने का ऐसा मौका कब मिलेगा.

राहुल द्रविड़ की महानता, कहा- ऑस्ट्रेलिया में सफलता का श्रेय मुझे बेवजह मिल रहा है

टूट गया था पंत का दिलऋषभ पंत ने इंटरव्यू में कहा, ‘जब मैं 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में आउट हो गया था तो ये मेरे लिए काफी दिल तोड़ने वाला लम्हा था. मेरे पास मौका था कि मैं टीम इंडिया के लिए कुछ करूं. मुझे नहीं पता था कि इतना बड़ा मौका दोबारा कब आएगा.’ ऋषभ पंत पर अकसर खराब शॉट खेलकर आउट होने के आरोप लगते हैं जिसकी वजह से टीम को नुकसान भी होता है. लेकिन पंत ने ब्रिसबेन में नाबाद 89 रन बनाकर भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई. अपनी इस पारी पर पंत बोले, ‘मैं हमेशा से ही मुश्किल परिस्थितियों में टीम को मैच जिताना चाहता था और कुछ ना कुछ अविश्वसनीय करना चाहता था. मैंने कभी खुद के लिए रन बनाने के बारे में नहीं सोचा. 20 रनों की पारी और एक अच्छी कैच से भी टीम मैच जीत जाती है.








Source link