विराट कोहली ने खराब शेड्यूलिंग की आलोचना की थी (PIC: AP)
बीसीसीआई (BCCI) के एक अधिकारी का कहना है कि बोर्ड खिलाड़ियों को हर इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए बाध्य नहीं करता है. बोर्ड ने खिलाड़ियों पर यह फैसला छोड़ा हुआ था कि वह खेलना चाहते हैं या नहीं.
बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, ”कोविड 19 के इस समय में आप एक सीमा तक ही शेड्यूल कर सकते हैं, लेकिन भविष्य की सभी स्थितियों पर नजर नहीं रख सकते हैं. हमारी बेंच स्ट्रेंथ बहुत मजबूत है. यदि कोई खिलाड़ी रेस्ट लेना चाहता है तो ले सकता है.”
IPL 2021: विराट कोहली-एबी डिविलियर्स चेन्नई पहुंचे, आरसीबी के बायो-बबल से जुड़ें, देखें तस्वीरें
क्रिकेटनेक्स्ट में छपी खबर के मुताबिक, बीसीसीआई सूत्र ने इस बात की पुष्टि की कि बोर्ड किसी खिलाड़ी को सभी मैच खेलने के लिए बाध्य नहीं करता है. भारत ने विराट कोहली की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती. इसमें नियमित गेंदबाज मोहम्मद शमी भी शामिल नहीं थे. दोनों अलग-अलग कारणों से ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट नहीं खेले. ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मेलबर्न में दूसरा टेस्ट नहीं खेला. यह टेस्ट भी भारत जीता था.ब्रिसबेन में चौथे और अंतिम टेस्ट में जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, हनुमा विहारी, कोहली और मोहम्मद शमी नहीं खेले. कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे टेस्ट में कप्तानी के विकल्प दिए. विराट कोहली ने हाल ही में कहा था कि हर स्पॉट के लिए हमारे पास दो-तीन खिलाड़ी उपलब्ध हैं. फिलहाल हम सही दिशा में जा रहे हैं, हमारे पास खिलाड़ियों का पूल है.
IPL 2021: फिर दिखा धोनी-रैना का याराना, चिन्ना थाला ने लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज
बीसीसीआई के सामने अंतरराष्ट्रीय मैचों की शेड्यूलिंग की शिकायत आती है. इंडियन प्रीमियर लीग मैचों की शेड्यूलिंग की शिकायत कोई नहीं करता. क्या खिलाड़ी आईपीएल मैचों से बाहर रहना चाहेंगे. शायद वे ऐसा नहीं चाहेंगे. अब भारत को आईपीएल खेलना है. बीसीसीआई आईपीएल के मामले में कुछ नहीं कर सकती. बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ”बीसीसीआई इस बारे में कुछ नहीं कर सकता। यह पैसों का मामला है। इससे मिलने वाले पैसे बीसीसीआई को घरेलू क्रिकेट को चलाने में मदद करता है.”