ग्रीनबर्ग के नाम को सोमवार को एसीए बोर्ड बैठक में मंजूरी दी गई (फोटो क्रेडिट: ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन ट्विटर )
पिछले साल केविन रॉबर्ट्स के त्यागपत्र के बाद 50 वर्षीय ग्रीनबर्ग क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया प्रमुख पद की दौड़ में भी शामिल थे.
सिडनी मार्निंग हेराल्ड के अनुसार ग्रीनबर्ग ने कहा कि मैं एसीए बोर्ड और खिलाड़ियों का उनका पक्ष रखने के लिए मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए आभार व्यक्त करता हूं.

ग्रीनबर्ग का है क्रिकेट से पुराना रिश्ता उन्होंने कहा कि मेरा क्रिकेट (Cricket) से पुराना संबंध रहा है और यह वहीं खेल हैं, जिसे मैंने पहली बार प्यार किया था. मैं इसे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और प्रांतीय संघों के साथ मिलकर खिलाड़ियों और खेल के हित में काम करने के रूप में देख रहा हूं. ग्रीनबर्ग ने पिछले साल अप्रैल में राष्ट्रीय रग्बी लीग में अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था.
यह भी पढ़ें :
कार्तिक ने दी पुजारा को जन्मदिन की बधाई, फैंस बोले- मीम्स का ठेका तो सहवाग- जाफर पाजी के पास है
ग्रीनबर्ग की बात करें तो उन्होंने मैककैबिया गेम्स के दो सीजन में क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया (Australia) का प्रतिनिधित्व किया. यह जेविश एथलीट्स का एक इंटरनेशनल मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट हैं. 1993 और 1998 के बीच ग्रीनबर्ग ने क्रिकेट एनएसडब्ल्यू (NSW) के लिए इवेंट्स और प्रमोशन मैनेजर के रूप में काम किया. वह 2001 में एनआरएल क्लब के साथ ऑपरेशंस एंड इवेंट मैनेजर के रूप में जुड़े. इसेके बाद वह स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया के जनरल मैनेजर बने. 2008 में उन्होंले एनआरएल (NRL) में वापसी की और सीईओ बने थे.