एमएस धोनी इन दिनों खेती में बिजी हैं (PC: msdhonifansofficial इंस्टाग्राम )
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) इस समय आईपीएल (IPL 2021) की तैयारियों में नहीं, बल्कि अपने खेती के काम को आगे बढ़ाने में बिजी हैं
- News18Hindi
- Last Updated:
January 25, 2021, 1:15 PM IST
पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कथित तौर पर धोनी ने फार्मिंग को फुल टाइम जॉब के रूप में अपना लिया है. उनका 43 एकड़ में फैला फार्म हाऊस सेंबो गांव में है, जहां इस समय स्ट्रॉबेरी, टमाटर, ब्रोकली, पपीता आदि की खेती हो रही है.
खेती के अलावा धोनी ने अपने फार्म पर पुशपालन पर भी काम करना शुरू कर दिया है. इनसाइडस्पोर्ट के अनुसार उनके फार्म पर साहिवाल जैसी 75 गायों को पाला जा रहा है. इसके अलावा मुर्गीपालन और मछली पालन शुरू करने की भी योजना बना रहे हैं.
Dhoni gearing up his Bike RX100. 😎🔥#MSDhoni • @MSDhoni • #WhistlePodu pic.twitter.com/gS5FEVeaOY
— DHONI Trends™ (@TrendsDhoni) January 22, 2021
यह भी पढ़ें : कार्तिक ने दी पुजारा को जन्मदिन की बधाई, फैंस बोले- मीम्स का ठेका तो सहवाग- जाफर पाजी के पास है
विराट कोहली के समर्थन में खड़े हुए भारतीय गेंदबाजी कोच, काम और सफलता गिनाई
फिलहाल तो धोनी के फार्म की सब्जियां और फल बाजार में आने लगी हैं. स्थानीय मांगों को पूरा करने के अलावा वह यूएई जैसे देशों में भी अपने खेतों की सब्जियों को निर्यात करने की योजना बना रहे हैं. धोनी के फार्महाऊस की आर्गेनिक सब्जियों को विदेशों में भेजने की जिम्मेदारी झारखंड के एग्रीकल्चर विभाग ने ले ली है.