शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था (PIC: AP)
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir ) ने कहा कि शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अपने करियर का आगाज शानदार अंदाज में किया. मगर उन पर उम्मीदों का ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 27, 2021, 6:21 AM IST
एडिलेड में मिली शर्मनाक हार के बाद मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम में बड़ा बदलाव किया था और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की जगह शुभमन गिल को मौका दिया गया. वह ब्रिस्बेन टेस्ट में शतक जड़ने से चूक गए थे. जिस तरह से गिल प्रदर्शन कर रहे हैं, इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम में उनकी जगह पक्की नजर आ रही है. गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो में कहा कि गिल को अभी से ज्यादा ऊपर नहीं चढ़ाना चाहिए. इससे वह दबाव में आ सकते हैं.
जल्दी फैसला करना चाहिए नहीं
पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि गिल को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करनी चाहिए. मगर इतनी जल्दी फैसला नहीं करना चाहिए. किसी को हम इतनी ऊंचाई पर नहीं चढ़ा सकते. गंभीर ने कहा कि गिल के पास काबिलियत है. इंटरनेशनल क्रिकेट काफी मुश्किल हो सकता है, इसीलिए उन्हें अपना सिर नीचे रखकर काम करना चाहिए.यह भी पढ़ें :
मोहम्मद सिराज के 5 विकेट के लिए दुआ कर रहे थे शार्दुल ठाकुर, कही दिल छूने वाली बात
भारत के खिलाफ इंग्लैंड टीम से बाहर हुए बेयरस्टो से डिकवेला ने पूछा- सिर्फ पैसों के लिए खेलते हो?
गंभीर ने कहा कि गिल ने अपने करियर का आगाज शानदार अंदाज में किया. मगर उन पर उम्मीदों का ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए. उन्हें समय देना चाहिए, ताकि वह खुद के दम पर विकसित हो सके. गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 6 पारियों में 259 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल है.