Shocking: IND vs PAK Final से पहले एक्सीडेंट की खबर से उड़े अर्शदीप के होश, आधी रात फैंस से लगाई गुहार

Shocking: IND vs PAK Final से पहले एक्सीडेंट की खबर से उड़े अर्शदीप के होश, आधी रात फैंस से लगाई गुहार


Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल का शोर चरम पर है. कुछ ही घंटों में दोनों टीमों के बीच खिताबी जंग छिड़ जाएगी. लेकिन हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले आधी रात टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को गहरा धक्का लगा है. उन्होंने आधी रात इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर फैंस से दुआ करने की गुहार लगाई है. लगभग रात 1.30 बजे के बाद अर्शदीप ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई और भावुक दिखे. 

किसके लिए लगाई गुहार? 

अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की फोटो लगाई है. जानकारी के मुताबिक मशहूर सिंगर राजवीर का बाइक एक्सीडेंट हुआ है. उनके साथ यह घटना हिमाचल प्रदेश में घटी. बताया जा रहा है कि वह शिमला जा रहे थे और बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे उन्हें गंभीर चोटें भी आई हैं. राजवीर के लिए सभी फैंस दुआएं कामना कर रहे हैं. जब अर्शदीप के पास उनके एक्सीडेंट क खबर पहुंची तो देर रात उन्होंने पोस्ट की. 

Add Zee News as a Preferred Source


अर्शदीप सिंह हुए भावुक

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी पंजाब से आते हैं. उन्होंने राजवीर की फोटो लगाते हुए इंस्टाग्राम पर भावुक कैप्शन लिखा. अर्शदीप ने लिखा, ‘वाहगुरू राजवीर को जल्दी ठीक करे, सभी लोग दुआ करो.’ राजवीर के सिर में चोट आई है और वह आईसीयू में भर्ती हैं. राजवीर को लेकर कई और भी बड़े नामों की सोशल मीडिया पर पोस्ट देखने को मिली है. पंजाब के पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल ने भी उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है.

fallback

अर्शदीप पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं?

अर्शदीप सिंह एशिया कप 2025 में अभी तक एक मुकाबला खेले हैं और उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच में भले ही एक विकेट अपने नाम किया, लेकिन सुपर ओवर में टीम इंडिया की जीत के नायक साबित हुए. हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ उनके स्थान पर स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है. 



Source link