IND vs END: क्वारंटीन पीरियड में बेटी के साथ डांस करते अजिंक्य रहाणे (@radhika_dhopavkar/Instagram)
IND vs ENG: अजिंक्य रहाणे इस सीरीज के लिए अपनी पत्नी राधिका और बेटी आर्या के साथ चेन्नई पहुंचे. चेन्नई पहुंचते ही परिवार के साथ होटल के कमरे में क्वारंटीन हुए अजिंक्य रहाणे अपना वक्त कैसे बिता रहे हैं, इसकी एक झलक उनकी पत्नी ने दिखाई है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 28, 2021, 2:16 PM IST
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब खिलाड़ियों को अपने परिवार को साथ रखने के इजाजत दे दी है. ऐसे में कई खिलाड़ी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ट्रेवल कर रहे हैं. अजिंक्य रहाणे इस सीरीज के लिए अपनी पत्नी राधिका और बेटी आर्या के साथ चेन्नई पहुंचे. चेन्नई पहुंचते ही परिवार के साथ होटल के कमरे में क्वारंटीन हुए अजिंक्य रहाणे अपना वक्त कैसे बिता रहे हैं, इसकी एक झलक उनकी पत्नी ने दिखाई है.
India vs England: चेन्नई की पिच हरी घास से भरपूर, यहां 35 सालों से इंग्लैंड से नहीं हारी टीम इंडिया
Sourav Ganguly Health Updates: सौरव गांगुली का होगा मेडिकल टेस्ट, रिपोर्ट के बाद स्टेंट लगाने पर फैसलाराधिका रहाणे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अजिंक्य रहाणे अपनी बेटी आर्या के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. यह अनिवार्य क्वारंटीन का पहला दिन है. इस वीडियो को शेयर करते हुए राधिका ने कैप्शन दिया- क्वारंटीन के पहले दिन मेरा एंटरटेंमेंट.
इंग्लैंड के साथ सीरीज की कप्तानी विराट कोहली करेंगे, जिन्होंने टीम के बायो बबल को ज्वॉइन कर लिया है. इस बीच इंग्लैंड के क्रिकेटर भी चेन्नई पहुंच चुके हैं और आते ही उनका एक कोरोना वायरस टेस्ट हो चुका है. तमिलनाडु क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों टीमों के खिलाड़ी होटल लीला पैलेस में छह दिन बायो बबल में रहेंगे. वे दो फरवरी से अभ्यास शुरू कर सकते हैं. पहला टेस्ट पांच फरवरी से खेला जाएगा. भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का फुल शेड्यूल:
4 मैचों की टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट- 5 फरवरी से 9 फरवरी- एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई- भारतीय समायनुसार सुबह 9.30 बजे.
दूसरा टेस्ट- 13 फरवरी से 17 फरवरी- एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई- भारतीय समायनुसार सुबह 9.30 बजे.
तीसरा टेस्ट- 24 फरवरी से 28 फरवरी- सरदार पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद- भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे.
चौथा टेस्ट- 4 मार्च से 8 मार्च- सरदार पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद- भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे.
5 मैचों की टी20 सीरीज
पहला टी20- 12 मार्च- सरदार पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद- भारतीय समयानुसार शाम 6.00 बजे.
दूसरा टी20- 14 मार्च- सरदार पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद- भारतीय समयानुसार शाम 6.00 बजे.
तीसरा टी20- 16 मार्च- सरदार पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद- भारतीय समयानुसार शाम 6.00 बजे.
चौथा टी20- 18 मार्च- सरदार पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद- भारतीय समयानुसार शाम 6.00 बजे.
पांचवां टी20- 20 मार्च- सरदार पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद- भारतीय समयानुसार शाम 6.00 बजे.
तीन मैचों की वनडे सीरीज
पहला वनडे- 23 मार्च- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे- भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे.
दूसरा वनडे- 26 मार्च- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे- भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे.
तीसरा वनडे- 28 मार्च- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे- भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे.