MP News : एमपी विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से शुरू हो रहा है.
Bhopal : यदि सर्वसम्मति बनती है तो बिना चुनाव के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष (Speaker and Deputy Speaker)का चयन हो जाएगा. लेकिन यदि सत्तारूढ़ बीजेपी उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को नहीं देती है तो फिर कांग्रेस (Congress) दोनों पदों के लिए अपने उम्मीदवार उतार देगी.
मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होना है. चुनाव से पहले दोनों पदों के लिए दंगल शुरू हो गया है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान के बाद अब पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने ऐलान किया है कि यदि विधानसभा में उपाध्यक्ष का पद पुरानी परंपरा के तहत विपक्ष को नहीं दिया गया तो अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों के लिए कांग्रेस पार्टी अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी.वर्मा ने कहा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के दिल्ली से लौटने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर उम्मीदवार उतारने के संबंध में चर्चा की जाएगी. उसके बाद पार्टी कोई फैसला करेगी.
सपा-बसपा से मांगेगी सपोर्ट
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा अब तक परंपरा के मुताबिक अध्यक्ष का पद सत्ता पक्ष और विपक्ष का पद विपक्ष के पास होता है. यदि सत्तारूढ़ बीजेपी उपाध्यक्ष का पद देने से इंकार करती है तो दोनों पदों के लिए चुनाव होना तय है. पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के मुताबिक यदि चुनाव के हालात विधानसभा में बने तो सपा,बसपा और निर्दलीय विधायकों से भी कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास करेगी.कांग्रेस ने तोड़ी परंपरा
हाल ही में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि कमलनाथ सरकार में पुरानी परंपराओं को तोड़ा गया. कमलनाथ सरकार के दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद कांग्रेस ने अपने पास रखे थे. और अब इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कोई फैसला लिया जाएगा. मतलब साफ है कि बीजेपी उपाध्यक्ष पद विपक्ष को देने के लिए तैयार नहीं है. वो अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद अपने पास रखेगी.
22 फरवरी को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव
22 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अध्यक्ष का चुनाव होना है. इसके बाद उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा. यदि सर्वसम्मति बनती है तो बिना चुनाव के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन हो जाएगा. लेकिन यदि सत्तारूढ़ बीजेपी उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को नहीं देती है तो फिर कांग्रेस दोनों पदों के लिए अपने उम्मीदवार उतार देगी.अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए विधानसभा के बजट सत्र से पहले बयानों के जरिए टकरा हट बढ़ती नजर आ रही है. जो बताती है की विधानसभा का सत्र खासा हंगामेदार होगा.