BPCL ने ‘100X Bonus Petromiles’ ऑफर शुरू किया, यहां देखें पूरी डिटेल– News18 Hindi

BPCL ने ‘100X Bonus Petromiles’ ऑफर शुरू किया, यहां देखें पूरी डिटेल– News18 Hindi


मुंबई. भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने कस्टमर की संख्या को बढ़ाने के लिए ‘100X Bonus Petromiles’ ऑफर शुरू किया है. इस ऑफर के तहत जो भी कस्टमर smart drive app के जरिए BPCL डीलर से पेट्रोल या डीजल खरीदेंगे उन्हें स्क्रैच कार्ड के जरिए प्रत्येक लेन देन पर अतिरिक्त बोनस और रिवार्ड प्वाइंट मिलेंगे. BPCL के अनुसार ‘100X Bonus Petromiles’ ऑफर 31 मार्च तक चलेगा.

BPCL Smart drive app – बीपीसीएल के कार्यकारी अधिकारी पीएस रवि के अनुसार स्मार्ट ड्राइव ऐप के जरिए BPCL अपने कस्टमर को डिजिटल लेने देन की सुविधा प्रदान कर रहा है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, BPCL के Smart drive app प्लेटफॉर्म पर एक लाख से ज्यादा कस्टमर मौजूद है. जो महीने में 20 लाख से अधिक लेन देन करते है.

यह भी पढ़ें: रॉयल एनफील्ड की वेबसाइट पर जाकर खुद डिजाइन करें अपने लिए हेलमेट और टी-शर्ट, यहां देखें प्रोसेस

Smart drive app के फायदें-

>> इस ऐप की मदद से आप अपने नज़दीकी ईंधन स्टेशन को खोज सकते है

>> Smart drive app के जरिए आप डिजिटल लेन देन कर सकते है

>> जिस पर आपको BPCL की ओर से बोनस और रिवार्ड प्वाइंट मिलेंगे

>> इसके साथ ही डिजिटल लेन देन करते समय आपको कई इनाम भी मिल सकते है

>> Smart drive app आपको पीयूसी, बीमा और वाहन की सर्विसिंग की जानकारी नियमित देगा.

यह भी पढ़ें: Triumph ने भारत में Speed Triple 1200 RS बाइक लॉन्च की, जानिए कीमत और फीचर्स

>> इसके साथ ही Smart drive app के जरिए आप फ़्यूल स्टेशन पर मिली सर्विस का अपना फीडबैक भी दे सकते है

>> इसके साथ ही आप फ़्यूल स्टेशन पर बर्ती जा रही लापरवाही का फोटो खींच कर भी अप लोड कर सकते है. जिस पर तुरंत कार्रवाई करने की बात कही गई है





Source link