शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था (PIC: AP)
IND vs AUS: अश्विन ने बताया कि इस मौके पर कैसे शुभमन गिल उनके पास आए और कहा कि हम ऑस्ट्रेलिया को जल्दी-जल्दी आउट कर दे, ताकि वह जीत के रन सिर्फ 5 ओवर में ही बना सके.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 29, 2021, 1:20 PM IST
भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर (Vikram Rathore) के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई सीरीज को लेकर काफी बातें शेयर की. इस दौरान अश्विन ने एक वाकये का जिक्र करते हुए बताया कि मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने उनसे कुछ ऐसा कहा था, जिसे सुनकर वह काफी प्रभावित हुए थे.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुभमन गिल ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था. अपने पहले ही टेस्ट की पहली में 45 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर इस युवा खिलाड़ी ने अपना टैलेंट साबित कर दिया था, जबकि उनके ओपनिंग साझेदार मयंक अग्रवाल पहले ही ओवर में आउट हो गए थे. इस मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम ड्राइविंग सीट पर थी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने अपने विकेट जल्दी गंवा रही थी.अश्विन ने बताया कि इस मौके पर कैसे शुभमन गिल उनके पास आए और कहा कि हम ऑस्ट्रेलिया को जल्दी-जल्दी आउट कर दे, ताकि वह जीत के रन सिर्फ 5 ओवर में ही बना सके. अश्विन ने उस वाकये को याद करते हुए कहा, ”मैं शुभमन गिल की बैटिंग का बहुत बड़ा फैन हूं. मेलबर्न टेस्ट के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जो मैं शेयर करना चाहूंगा. हम बॉलिंग कर रहे थे और विकेट फ्लैट था. हम पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को बॉलिंग कर रहे थे और वह दोनों क्रीज पर जमे रहने की कोशिश कर रहे थे.”
IND vs ENG: अजिंक्य रहाणे के पास सुनहरा मौका, तोड़ सकते हैं एमएस धोनी का रिकॉर्ड
उन्होंने आगे कहा, ”और कैमरन ग्रीन को स्क्वायर लेग ऑफ पर कैच आउट किया गया और शुमभन गिल मेरे पास दौड़ते हुए आए और कहा- ऐश भाई, जल्दी खत्म कर दो यार! 40-50 रन होगा तो मैं पांच ओवर में खत्म करूंगा!” अश्विन ने कहा, ”मैं यह सुनकर हैरान था. मैंने कहा वाऊ… दिस इज अनरियल मैन. हमारे पास एक डेब्यू खिलाड़ी है, जो हमारे पास चल यह कहने आया है कि खत्म करो और मैं पांच ओवर में इस टेस्ट मैच को खत्म कर दूंगा.”