Last Updated:
Vaibhav Suryavanshi Asia Cup rising stars semi final: वैभव सूर्यवंशी की इंडिया ए टीम एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल में शुक्रवार को उतरेगी. इंडिया ए का सेमीफाइनल में मुकाबला बांग्लादेश ए टीम से है. जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं पर खत्म हो जाएगा.
नई दिल्ली. इंडिया ए और बांग्लादेश ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार (21 नवंबर) को खेला जाएगा. इनफॉर्म बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से बोझ कम करने के लिए इंडिया ए टीम को अपने टॉप ऑर्डर से और बेहतरीन बैटिंग की उम्मीद होगी. 201 रन के साथ टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा स्कोरर सूर्यवंशी ने लगभग अकेले ही इंडिया ए टीम की बैटिंग को संभाला है. कप्तान जितेश शर्मा, नमन धीर, प्रियांश आर्य और नेहाल वढेरा सभी ग्रुप स्टेज में खुद को साबित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी जब जल्दी आउट हो जाते हैं तब इंडिया ए टीम की मुश्किलें बढ़ जाती हैं.
हर्ष ने बैटर के तौर पर भी अपनी उपयोगिता साबित की है. उन्होंने ओमान के खिलाफ एक जरूरी मैच में फिफ्टी बनाई जब उन्हें नंबर 4 पर प्रमोशन मिला.
वैभव सूर्यवंशी शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच में बांगलादेश ए के खिलाफ उतरेंगे.
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में इंडिया ए बनाम बांग्लादेश ए के बीच कितने बजे खेला जाएगा सेमीफाइनल मुकाबला?
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 सेमीफाइनल मैच में इंडिया ए और बांग्लादेश ए के बीच शुक्रवार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. दिन के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें टकराएंगी. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा.
इंडिया ए बनाम बांग्लादेश ए सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट टीवी पर किस चैपनल पर देख सकते हैं?
इंडिया ए बनाम बांग्लादेश ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगी.
इंडिया और पाकिस्तान क्या एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 फाइनल में भिड़ सकते हैं?
भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में टकरा सकती हैं. दोनों टीमें अपना अपना सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में एक दूसरे से भिड़ सकती हैं. राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का सामना ग्रुप स्टेज पर हो चुका है जहां भारत को 8 विकेट से हार मिली थी.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें