प्रदेश में शुक्रवार को अलग-अलग मौसम देखने को मिले. भोपाल, इंदौर, उज्जैन, दमोह सहित पश्चिमी प्रदेश के 8 जिलों में कोल्ड डे रहा. वहीं, ग्वालियर, खजुराहो सहित उत्तरी हिस्से में कोहरा छाया रहा. जबकि छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट सहित पूर्वी हिस्से में मावठा बरसा. मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल में दिन के तापमान में 0.7 और रात के तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट हुई. यहां दिन में पारा सामान्य से 5 डिग्री नीचे 21.7 और रात में सामान्य से 4 डिग्री कम 7.3 डिग्री पर पहुंच गया. 10 जिलों में 6 डिग्री से भी कम रात का तापमान रहा. सागर, दतिया, खजुराहो, गुना, रतलाम, सतना, टीकगढ़, खंडवा में शीत लहर चली. जबकि रीवा, सतना टीकमगढ़ (दृश्यता 50 से 200 मीटर), खजुराहो, ग्वालियर, नौगांव (दृश्यता 200 से 500 मीटर). कोहरा छाया रहा. शनिवार को भी भोपाल सहित प्रदेश के कई इलाकों में ऐसी ही ठंड पड़ने की संभावना है. इसकी वजह यह है कि उत्तर से सूखी व सर्द हवा के आने का सिलसिला नहीं थमेगा.
LOAD MORE
भोपाल. प्रदेश में शुक्रवार को अलग-अलग मौसम देखने को मिले. भोपाल, इंदौर, उज्जैन, दमोह सहित पश्चिमी प्रदेश के 8 जिलों में कोल्ड डे रहा. वहीं, ग्वालियर, खजुराहो सहित उत्तरी हिस्से में कोहरा छाया रहा. जबकि छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट सहित पूर्वी हिस्से में मावठा बरसा.