चेतेश्वर पुजारा का बड़ा बयान, कहा-कई बार गेंदों का सामना करना रन बनाने से ज्यादा जरूरी होता है

चेतेश्वर पुजारा का बड़ा बयान, कहा-कई बार गेंदों का सामना करना रन बनाने से ज्यादा जरूरी होता है


IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा ने कहा- कभी रन बनाने से ज्यादा अहम गेंद खेलना भी होता है (फोटो एपी)

चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया, उनके बल्ले से 271 रन ही निकले लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा गेंदें खेली.

नई दिल्ली. चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का मानना है कि कई बार गेंदों का सामना करना रन बनाने से अधिक मायने रखता है और इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने हाल के ऑस्ट्रेलियाई दौरे में यही सब कुछ किया. पुजारा का मानना है कि स्ट्राइक रेट की चर्चा को कुछ जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है. शीर्ष क्रम के इस बल्लेबाज ने दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया में अधिक रन (521 रन, 41.41 की स्ट्राइक रेट से) बनाये लेकिन विपरीत परिस्थितियों में हाल के दौरे के अपने प्रदर्शन (271 रन, 29.20 की स्ट्राइक रेट) को भी वह समान रूप से महत्वपूर्ण मानते हैं.

पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में जैव सुरक्षित वातावरण में जाने से पहले पीटीआई से कहा, ‘दोनों दौरे टीम के लिये शानदार रहे और निजी तौर पर मैंने दोनों दौरों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन परिस्थितियां पूरी तरह से भिन्न थी. मैंने लगभग आठ महीने बाद (कोविड-19 के कारण) वापसी की. इस बीच कोई प्रथम श्रेणी मैच भी नहीं हुआ. ‘

ब्रिसबेन में चट्टान की तरह क्रीज पर डटे पुजारा

आगे पढ़ें








Source link