आकाश ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल को चुना है. गिल ने हालिया ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर बेजोड़ प्रदर्शन किया था जबकि रोहित का घरेलू मैदानों पर रिकॉर्ड अच्छा है. तीसरे नंबर पर चोपड़ा ने चेतेश्वर पुजारा को रखा है.विराट कोहली चौथे और अजिंक्य रहाणे पांचवें नंबर पर हैं. पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने विकेटकीपिंग के लिए ऋद्धिमान साहा पर ऋषभ पंत को तरजीह दी है. वहीं ऑलराउंडर के तौर पर चोपड़ा ने हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर का चयन किया है. सुंदर ने ब्रिसबेन में मिली ऐतिहासिक जीत में पहली पारी में 62 और दूसरी पारी में 22 रन बनाए थे. इसके अलावा उन्होंने डेब्यू टेस्ट में चार विकेट भी झटके थे.
चोपड़ा ने रवींद्र जडेजा के स्थान पर बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में रखा है. रविचंद्रन अश्विन के साथ कुलदीप स्पिन गेंदबाजी की कमान संभालेंगे. उन्होंने कहा है कि पंत, सुंदर और अश्विन नंबर 8 तक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजी में गहराई प्रदान करेंगे. वहीं तेज गेंदबाजों में चोपड़ा ने इशांत शर्मा को जसप्रीत बुमराह का जोड़ीदार बनाया है. दिलचस्प बात है कि उन्होंने डेब्यू सीरीज में 13 विकेट झटकने वाले सिराज को टीम से बाहर रखा है.
आकाश चोपड़ा की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराहयह भी पढ़ें:
On This Day: सचिन के शतक के बावजूद पाकिस्तान से हारा भारत, फूट-फूट कर रोए थे तेंदुलकर
IND VS ENG: जोस बटलर ने कहा- भारत में जीत के लिए 600-650 रन बनाने होंगे
पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडियाः विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, केएल राहुल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर.
पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), जैक क्रॉउली, डैनियल लॉरेंस, डॉमनिक सिबले, मोईन अली, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, रोरी बर्न्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन फोक्स, जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन, डॉमनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच और ओली स्टोन.